ETV Bharat / state

पुन्हाना सड़क हादसे में तीन बच्चों की मां की मौत, पति और दो साल का बच्चा घायल

नूंह में तेज रफ्तार ट्रक ने परिवार को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौत हो गई, उसका पति और दो साल का बच्चा घायल.

Road accident in Punhana
Road accident in Punhana (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 20, 2026 at 2:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: बुधवार को पुन्हाना सड़क हादसे में तीन बच्चों की मां की मौत हो गई. जबकि उसका पति और दो साल का बच्चा घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतका की पहचान 30 वर्षीय राहिला के रूप में हुई है जो नई गांव की रहने वाली थी.

सड़क हादसे में महिला की मौत: बुधवार की सुबह मोहब्बत अपनी पत्नी राहिला और दो वर्षीय बच्चे को लेकर पुन्हाना आया था. ट्रक मार्केट में उन्हें उनकी सास मिल गई. इसके बाद मोहब्बत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वहीं खड़े होकर बातचीत करने लगा. इस दौरान एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया.

पुन्हाना सड़क हादसे में तीन बच्चों की मां की मौत (ETV Bharat)

दो साल का मासूम घायल: हादसा इतना भीषण था कि राहिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसका पति मोहब्बत और दो वर्षीय बच्चा घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.

ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी: शहर थाना प्रभारी कुंदन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- ​कुरुक्षेत्र में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, कई यात्री जख्मी, दोनों चालकों की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई, 1 की मौत, 5 घायल, CCTV कैमरे में कैद हादसा