पटना में भीषण सड़क हादसा, मरीज का इलाज करा लौट रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सास समेत 2 की मौत
बिहार के पटना में मरीज का इलाज कराकर लौट रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें महिला समेत दो की मौत हो गई. पढ़ें

Published : February 23, 2026 at 2:27 PM IST
पटना: राजधानी पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. मरीज का इलाज कराकर लौट रही एंबुलेंस और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई. वहीं घटना में मरीज के परिजन और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है. चारों लोग एक ही परिवार के हैं.
मरीज का इलाज कराकर लौटर थे सभी: गंभीर रूप से जख्मी सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है. मृतकों की पहचान पूर्णिया जिले के बदरुद्दीन की 55 वर्षीय पत्नी अंजुम और किशनगंज जिला निवासी बुद्धिमान सिंह के 26 वर्षीय पुत्र राज किशोर सिंह के तौर पर की गयी है.

एंबुलेंस और अज्ञात वाहन की टक्कर: घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें चार एक ही परिवार के सदस्य थे और एक चालक था. परिवार के एक मरीज का इलाज कराने सभी पटना गए थे और इलाज के बाद सभी लोग एम्बुलेंस से पूर्णिया लौट रहे थे. इसी दौरान अथमलगोला थाना क्षेत्र के फोरलेन पर एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित हो गई और एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई.
"एंबुलेंस में पांच लोग थे. सास, दामाद, बेटा और समधी भी थे. ड्राइवर की मौत हो गई. साथ ही सास की मौत हो गई है."- मोहम्मद अरिफ हुसैन, मृतक के परिजन
एंबुलेंस के उड़े परखच्चे: हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

"घटना में दो लोगों की मौत हुई है. मृतकों में से एक एम्बुलेंस चालक है. परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो पाएंगी. फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है."- मृत्युंजय कुमार,अथमलगोला थाना के एसआई
ये भी पढ़ें
बिहार में दर्दनाक हादसा, शादी की खुशियों में मातम.. दोस्त के तिलक में जा रहे तीन युवकों की मौत
श्रीनगर में सड़क बड़ा हादसा: नहर में गिरा CRPF जवानों को ले जा रहा बुलेटप्रूफ वाहन, 9 जवान जख्मी

