ETV Bharat / state

मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, पति-पत्नी और बेटी की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

घटना की जानकारी होते ही राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे. हादसे में घायल बेटे का इलाज चल रहा है.

मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री ने पुलिस से ली जानकारी.
मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री ने पुलिस से ली जानकारी. (Photo Credit; Muzaffarnagar Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 9:49 PM IST

|

Updated : January 4, 2026 at 10:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरनगर : नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर रविवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और एक बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टरमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं घटना की जानकारी होते ही राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वहीं सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है.

एसपी सिटी एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया, रविवार शाम नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस पहुंची. सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो पता चला की एक व्यक्ति बाइक पर पत्नी और दो बच्चों के साथ ओवर स्पीड में जा रहा था. आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से भिड़त हुई है. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी.

घायल पत्नी और बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया था. इलाज के दौरान महिला और एक बच्चे की मौत हो गई. एक बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. मृतकों की पहचान मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा नरा के सोनू (38) उसकी पत्नी रिधिमा (27) और बेटी रिया (10) के रूप में हुई है. जबकि घायल बेटा काला (10) है.

उन्होंने आम जन मानस से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति हाईवे पर दोपहिया वाहन से जा रहा है तो बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाए. बाइक सवार हर व्यक्ति को हेलमेट पहनना चाहिए. जिससे सिर का बचाव होगा और जीवन का भी. कोहरे के कारण ओवर स्पीडिंग नहीं करें.

यह भी पढ़ें : फिरोजाबाद में आगरा के ट्रांसपोर्टर की पीट-पीटकर हत्या, पार्टनर ने साथियों के साथ किया हमला; सोनभद्र में नशे का डोज अधिक लेने पर युवक का मर्डर

Last Updated : January 4, 2026 at 10:11 PM IST