ETV Bharat / state

कवर्धा में बाइक और स्कूटी की टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत

कवर्धा सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. बाइक और स्कूटी की टक्कर में मौतें हुई है. महबूब खान की रिपोर्ट

Road Accident In Kawardha
कवर्धा में सड़क हादसा (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 19, 2026 at 8:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां के लोहारा थाना क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई. जिले के बीचापुर के पास यह हादसा हुआ. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बाइक और स्कूटी का टक्कर के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया. उसके बाद पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया.

बाइक और स्कूटी की टक्कर, तीन लोगों की मौत

कवर्धा के बीचापुर में स्कूटी और बाइक के बीच यह टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि बाइक और स्कूटी दोनों तेज रफ्तार में थे. जिसके बाद टक्कर होने से गंभीर हादसा हो गया. हादसे में श्याम चरण की मौके पर मौत हो गई. वे राजनांदगांव के रहने वाले थे और रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.

इस दुर्घटना में घायल देवदास मार्कंडेय (18 वर्ष) और पुनीत रात्रे (19 वर्ष), दोनों नवापारा के निवासी थे. इन्हें इलाज के लिए कवर्धा जिला अस्पताल ले जाया गया. देवदास ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि पुनीत रात्रे की उपचार के दौरान मौत हो गई. इस हादसे ने कवर्धा में गम का माहौल पैदा कर दिया.

लोहारा थाना पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद लोहारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने हादसे से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई. तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए गए. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही हादसे की मूल वजह का खुलासा हो सकेगा.

रायपुर जगदलपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, नाबालिग की मौत, हैदराबाद में रहता है परिवार

दुर्ग बस स्टैंड में आधी रात लूट और मारपीट, CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार