ETV Bharat / state

कांगेर घाटी में बड़ा हादसा, ट्रक का ब्रेक फेल, तीन लोगों की गई जान

कांगेर घाटी में ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर से यह हादसा हुआ.

ROAD ACCIDENT BASTAR
कांगेर घाटी सड़क हादसा (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 6, 2026 at 1:24 PM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 1:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं. मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नेशनल हाइवे 30 में एक सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. वहीं ड्राइवर गाड़ी में फंस गया, जिसे बाहर निकालने में पुलिस जुटी हुई है.

ट्रक का ब्रेक फेल होने से एक्सीडेंट

बस्तर एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि सुबह करीब 10-11 बजे दरभा थाना क्षेत्र के कांगेर वैली नेशनल पार्क में एक ही ओर से पिकअप वाहन और ट्रक आ रहे थे. इसी बीच ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार 03 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

कांगेर घाटी सड़क हादसा (ETV Bharat Chhattisgarh)

ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह पिकअप से टकरा गया. तीन लोगों की मौत हुई है. पुलिस मौके पर है- माहेश्वर नाग, एएसपी

पिकअप सवार 3 लोगों की मौत, ड्राइवर फंसा

मृत ड्राइवर अब भी गाड़ी के भीतर फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने में पुलिस जुटी हुई है. हादसे की वजह से सड़क में जाम लग गया. फिलहाल क्रेन की सहायता से फंसी गाड़ियों को किनारे निकालने की प्रकिया जारी है.

Accident prone Kanger Valley
ट्रक का ब्रेक हुआ फेल (ETV Bharat Chhattisgarh)

एक्सीडेंट प्रोन कांगेर वैली

कांगेर वैली नेशनल पार्क नेशनल हाईवे 30 के अंतर्गत आता है. नेशनल पार्क होने की वजह से सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया गया है. सिंगल सड़क और घाटी है. ऐसी स्थिति में जाम और सड़क दुर्घटनाएं इस क्षेत्र में लगातार होते रहती हैं.

बस्तर संभाग में सड़क हादसे

साल 2021 में 730 मौत

साल 2022 में 740 मौत

साल 2023 में 837 मौत

साल 2024 में 830 मौत

साल 2025 में 782 मौत

ईंट भट्टा संचालक का शिवनाथ नदी पर था कई साल से कब्जा, अस्थायी पुल बनाकर करता था परिवहन, फोर्स की मौजूदगी में चला बुलडोजर
धान खरीदी केंद्रों में लाखों क्विंटल धान जाम, कई किसानों का नहीं कटा टोकन, पूर्व गृहमंत्री का आरोप
अमृत भारत स्टेशन योजना, भिलाई पावर हाउस स्टेशन में निर्माण कार्य, अब नई समयसीमा
Last Updated : January 6, 2026 at 1:32 PM IST