ETV Bharat / state

जींद सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल, टक्कर के बाद कार पर पलटा कैंटर

शनिवार की सुबह जींद सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल. टैंकर ने पीछे से कार को टक्कर मारी.

Road accident in Jind
Road accident in Jind (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 27, 2026 at 11:58 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद: जुलाना के लजवाना गांव के पास 152डी पर शनिवार की सुबह ग्रैंड विटारा कार पर कैंटर आ गिरा. हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मृतकों के शवों के कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है. घायल महिलाओं की हालत गंभीर देख उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया है.

जींद में सड़क हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर आवारा पशु आने के कारण हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि करनाल से कुछ लोग ग्रैंड विटारा कार में खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे. जुलाना के निकट गांव लजवाना के पास अचानक से सड़क पर पशु आ गया. जिससे टक्कर के बाद कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. उस वक्त कार सवार लोगों बच गए थे. वो कार को रोड के साइड में लगाकर अपनी कार को देख रहे थे. तभी हादसा हुआ.

हादसे में तीन की मौत, दो घायल: कार सवार लोग कार को रोड साइड खड़ा कर नीचे खड़े थे. तभी तेज रफ्तार कैंटर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. जिसके बाद कैंटर सड़क से नीचे गड्ढ़े में कार पर ही पलट गया और इसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया.

मृतकों की हुई पहचान: पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है. मृतकों की पहचान करनाल निवासी धर्मपाल (43), राजकुमार (50), स्वीटी (40) के रूप में हुई है. जबकि घायलों की पहचान 40 वर्षीय नीतू व 40 वर्षीय रितू के रूप में हुई है. घायल महिलाओं को सीएचसी जुलाना लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद जेपी का एक्सीडेंट, जींद में आवारा पशु से टकराई कार, जानें कैसी है उनकी सेहत

ये भी पढ़ें- अंबाला में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से मुड़ी हाइड्रा बनी हादसे की वजह, जम्मू से सहारनपुर जा रही टेंपो ट्रैवलर के उड़े परखच्चे, 6 यात्री घायल