ETV Bharat / state

दिल्ली-सिरसा नेशनल हाईवे पर हादसा: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, 6 लोग झुलसे

Road Accident In Hisar: हिसार में डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई. इस हादसे में 6 लोग झुलस गए.

Road Accident In Hisar
Road Accident In Hisar (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 2, 2026 at 11:17 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसार: अग्रोहा क्षेत्र में दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई. अचानक अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराई और पलटते ही उसमें आग लग गई. हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए. जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

हिसार में सड़क हादसा: जानकारी के अनुसार, कार सिरसा से दिल्ली की ओर जा रही थी. चिकनवास गांव के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटकर रॉन्ग साइड में जा गिरी और तुरंत ही उसमें आग भड़क उठी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए लपटों के बीच फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकाला.

दिल्ली-सिरसा नेशनल हाईवे पर हादसा (Etv Bharat)

कार में आग लगने से 6 लोग झुलसे: सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस दल भी मौके पर पहुंचा और घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. अभी तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया.

ये भी पढ़ें- करनाल पुलिस ने तीन नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 3.8 किलो अफीम बरामद, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

ये भी पढ़ें- चरखी दादरी में छात्रा की मौत मामला, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, रोज गार्डन में मिला था शव