ETV Bharat / state

गुरुग्राम में कारों पर बरसे पत्थर, दर्जनभर कारों को शीशे टूटे, छत और बोनट पर पड़े डेंट, देखें वीडियो

Road accident in Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में कारों पर पथर गिरने का वीडियो सामने आया है. इस घटना में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई.

Road accident in Gurugram
Road accident in Gurugram (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 6, 2026 at 9:56 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: सोमवार की रात 9 बजे के करीब एनएच-48 पर स्थित हीरो होंडा चौक पर बने अंडरपास में अचानक पत्थर गिरने लगे. जिससे लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. कई कारों के शीशे टूट गए, तो कई कारों की छतों और बोनट पर नुकसान हुआ है. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. इसकी जानकारी वाहन चालकों ने गुरुग्राम पुलिस कंट्रोल रूम को दी. जिसके बाद पहले ईआरवी और फिर सेक्टर 37 थाने से पुलिस की टीम मौके पहुंची.

गुरुग्राम में कारों पर बरसे पत्थर: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जाम ज्यादा था और अंडरपास में वाहनों की लंबी लाइन लगी थी. अचानक ऊपर से पत्थर बरसने की आवाज आई और देखते ही देखते कई कारों के विंडशील्ड और साइड ग्लास चकनाचूर हो गए. हादसा इतना अचानक था कि कुछ लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. पत्थर गिरते ही ड्राइवरों ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया.

गुरुग्राम में कारों पर बरसे पत्थर, दर्जनभर कारों को शीशे टूटे (Etv Bharat)

सामने आए वायरल वीडियो: इस घटना के बाद से अंडरपास के भीतर चीख-पुकार मच गई और लोग गाड़ियों से उतरकर सुरक्षित जगह की तलाश करने लगे. वहीं लोगों ने भी घटना के तुरंत बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए. जो देखते ही देखते वायरल हो गए.

ट्रैफिक पुलिस ने बंद किया अंडरपास: सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन हीरो होंडा चौक अंडरपास को फिलहाल बंद कर दिया गया. इस घटना ने शहर में अंडरपास और फ्लाईओवर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ये हादसा थोड़ी और देर या अधिक ट्रैफिक के दौरान होता, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था. फिलहाल प्रशासन द्वारा अंडरपास को बंद रखा गया है.

ये भी पढ़ें- नूंह में पलटी तेज़ रफ्तार कार, गोते खाते हुए ग्रीन बेल्ट में रुकी, धूल का गुबार देख दौड़ पड़े लोग

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, पांच दोस्तों में से एक की मौत, CCTV में कैद हादसा