ETV Bharat / state

परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा, पिता गंभीर रुप से घायल

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से भाग निकला. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश जारी है.

ROAD ACCIDENT IN GPM
परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 20, 2026 at 11:18 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जीपीएम: पेंड्रा थाना इलाके के सोन नदी पुल पर आज सुबह दर्दनाक होदसा हो गया. कोटमी चौकी सोन नदी पुल पर ये हादसा हुआ. छात्रा अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर पेंड्रा कालेज में परीक्षा देने जा रही थी. तभी ओवरटेक के दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई. हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही छात्रा गायत्री की मौत हो गई. हादसे में मृतक छात्रा के पिता कृपाल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है.

परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत

हादसे के बाद मौके से ट्रक का ड्राइवर फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस अब अज्ञात ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है. ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के लिए पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की तैयारी कर रही है.

पिता के साथ परीक्षा देने जा रही थी गायत्री

मृतक छात्रा बीएससी सेकेंड ईयर में पढ़ती थी. छात्रा पेंड्रा कालेज परीक्षा देने जा रही थी. छात्रा के पिता कृपाल सिंह अपनी बेटी गायत्री को परीक्षा दिलाने के लिए कालेज जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई. पीड़ित परिवार कोरबा के पसान थाना इलाके के ग्राम अमझर का रहने वाला है.


कैसे हुए हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल पर एक ट्रक ओवरटेक कर रहा था. इसी दौरान मोपेड चालक कृपाल सिंह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाए और मोपेड अनियंत्रित होकर ट्रक के करीब पहुंच गई. देखते ही देखते पिता-पुत्री ट्रक की चपेट में आ गए. हादसा इतना भीषण था कि गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी और पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल कृपाल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इलाज जारी है.


पुलिस ने किया दावा, जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. युवती की असमय मौत से परिजनों सहित पूरे अमझर गांव में मातम पसरा हुआ है. परीक्षा देने निकली बेटी की मौत की खबर से परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है.

गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा

जीपीएम में ग्रामीणों की बड़ी लापरवाही, हाथियों को परेशान करते और पत्थर मारते नजर आए लोग

जीपीएम में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने रिकवरी एजेंट को बनाया निशाना, पोड़की मुख्य मार्ग की घटना