ETV Bharat / state

राखी लेकर राह तकती रही बहनें, बिहार में दो युवकों की हो गई मौत

गया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो युवकों की जान चली गई है. आगे पढ़ें पूरी खबर. रिपोर्ट- रत्नेश कुमार.

GAYA ROAD ACCIDENT
कॉसेप्ट फोटो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 28, 2026 at 9:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया : बिहार के गया में रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा हुआ. दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की जानकारी के बाद परिजनों में चित्कार मच गया. एक ओर बहनें अपने भाइयों की राह तक रही थी, इधर हादसे में उनकी जान चली गई.

राखी खरीदकर भाइयों की राह देख रही थी बहनें : दरअसल, कोच थाना अंतर्गत ददरेजी-रफीगंज मुख्य मार्ग पर पड़रामा मोड़ के समीप शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. एक ओर बहनें रक्षाबंधन के दिन राखी खरीदकर अपने भाइयों का इंतजार कर रही थीं, तो दूसरी ओर इस भीषण हादसे में उनकी मौत हो गई.

गया में भीषण सड़क हादसा : मृतकों की पहचान कोच थाना के ददरेजी गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र शांतनु कुमार और प्रधान गांव निवासी बनारसी यादव के दामाद धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें विपरीत दिशा से आ रही थी और काफी स्पीड में थी. इसी क्रम में पड़रामा मोड़ के समीप दोनों बाइकें आमने-सामने में भीषण रूप से टकरा गई.

''टक्कर होने के बाद हमलोग घटनास्थल की ओर दौड़े. लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अस्पताल ले जाने के क्रम में शांतनु कुमार ने दम तोड़ दिया. वहीं, दो की स्थिति गंभीर बताई जाती है.''- दीपक कुमार, प्रत्यक्षदर्शी

गांव में पसरा मातम : घायलों में एक की पहचान निहोरा गांव के मोहम्मद मुस्ताक अहमद के पुत्र उमर गनी के रूप में हुई है. फिलहाल दोनों का इलाज गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. वही, रक्षाबंधन के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों मृत युवकों के परिवारों में चित्कार मचा है. गांव में मातम पसर गया है.

''सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है. वहीं दो घायल हुए हैं. दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में यह घटना घटित हुई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.''- कोच थानाध्यक्ष

ये भी पढ़ें :-

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की भीषण टक्कर.. आग लगने से जिंदा जले दो कार सवार

गया जी में साइकिल से स्कूल जा रहे दो छात्र को बेकाबू पिकअफ ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

'1 घंटे पहले फोन पर बोला- पापा घर आ रहा..' फिर आया पुलिस का कॉल 'आपके घर के तीन लोग..'