ETV Bharat / state

गौरेला पेंड्रा मरवाही में सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 40 लोग घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है. 40 लोग घायल हो गए हैं.

Gaurela Pendra Marwahi road accident
गौरेला पेंड्रा मरवाही सड़क हादसा (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 25, 2026 at 6:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गौरेला पेंड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही में बुधवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां यात्रियों से भरा एक पिकअप पलट गया. इस हादसे में 40 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में 20 लोगों को गंभीर चोटें आई है. बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी खुरपा गांव के पास पिकअप बेकाबू होकर पलट गया और हादसे में 40 लोग घायल हो गए.

शादी समारोह में जाते वक्त हादसा

शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी लोग पिकअप में सवार होकर बधौरी से बरौर शादी समारोह में जा रहे थे. इस दौरान पिकअप काफी तेज रफ्तार में था जो खुरपा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया.वाहन में महिलाएं और बच्चे सहित 40 से अधिक लोग सवार थे. हादसे में सभी को चोटें आई हैं. जिसमे से 20 को अधिक चोटे आई हैं. फिलहाल सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है .प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज गति में था, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और और वाहन तीन बार पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया.

गौरेला पेंड्रा मरवाही में सड़क दुर्घटना (ETV BHARAT)

जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है.अधिकतर लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोटें होने की आशंका है. अभी लोगों का इलाज चल रहा है. ज्यादा गंभीर लोगों को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया जाएगा- डॉ देवेंद्र पैकरा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल जीपीएम

पुलिस ने जांच की शुरू

हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और घायलों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में अधिक लोड और तेज रफ्तार की वजह से हादसे की बात सामने आ रही है.

दुर्ग पुलिस ने झपटमारी और ब्लेड से हमला करने के मामले का किया खुलासा, आरोपियों का निकाला जुलूस

होली से पहले रेलवे की नई सुविधा, घर बैठे मिलेगी अपडेटेड जानकारी, जानें सबकुछ