ETV Bharat / state

फर्रुखाबाद में सड़क हादसा; इंटर का एग्जाम देकर लौट रहे छात्र की मौत, दो अन्य घायल

शुक्रवार को कायमगंज सीएचसी के डॉक्टर विपिन ने सड़क दुर्घटना में घायल इंटर के छात्र प्रियांशु यादव को मृत घोषित कर दिया.

Photo Credit: ETV Bharat
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 20, 2026 at 10:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिला के कायमगंज क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे, तीन छात्र सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी देता घायल छात्र. (Video Credit: ETV Bharat)

दो बाइक आपस में टकराईं: कायमगंज सीएचसी के डॉक्टर विपिन ने बताया कि थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम मुरेठी निवासी प्रियांशु पुत्र रामकुमार उम्र 18 वर्ष, शमशाबाद क्षेत्र के मोहल्ला टीला निवासी अमर सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सचिन, मोहल्ला बाग निवासी राजीव शाक्य का 18 वर्षीय पुत्र सूरज, थाना कपिल क्षेत्र के गांव रसीदाबाद तिवारियन स्थित जनता इंटर कॉलेज में इंग्लिश का पेपर देने गए हुए थे.

इंग्लिश का पेपर देकर लौट रहे थे छात्र: वहां से पेपर देकर छात्र बाइक से वापस आ रहे थे. जैसे ही वो कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में अलीगंज रोड पर ग्राम मझोला स्थित गन्दा नाले के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही रोडवज से बचने के चक्कर मे सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने सामने से टक्कर मार दी. इससे तीनों बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. 108 एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया कराया.वहां पर डॉ. विपिन ने प्रियांशु यादव को मृत घोषित कर दिया. प्रियांशु चार बहनों में अकेला भाई था.

यह भी पढ़ें- होली पर घर की राह होगी आसान; रेलवे चलाएगा 9 रूटों पर विशेष ट्रेनें