ETV Bharat / state

बिजनौर में बाप-बेटी समेत तीन की मौत, तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा में मारी टक्कर, फिर मोपेड सवार को रौंदा

हादसे में ई-रिक्शा चालक की हालत गंभीर है. डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. (Photo Credit; Bijnor Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 22, 2026 at 8:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिजनौर : नजीबाबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बेकाबू कार ने सामने से मोपेड को भी टक्कर मार दी. हादसे में बाप-बेटी समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया. ई-रिक्शा चालक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

रायपुर सादात रोड पर रविवार देर शाम भारत गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मारी, फिर मोपेड सवार बाप-बेटी को टक्कर मार दी. हादसे में माेपेड सवार बढ़ापुर निवासी राजू (50), उनकी बेटी अंशू (25) तथा भदौला निवासी राजकुमार (32) की मौत हो गई. ई-रिक्शा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. कार में सवार तीन लोगों को भी चोट आई है.

रविवार देर शाम कोटकादर गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक धर्म सिंह नजीबाबाद से अपने गांव लौट रहा था. रास्ते में ई-रिक्शा में खराबी आ गई. ई-रिक्शा में सवार राजकुमार धक्का लगाने लगा. ई-रिक्शा भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची, तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी. तभी पीछे से आ रही मोपेड भी कार की चपेट में आ गई.

सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने बताया, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. पांच लोग घायल हैं. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं. कार और चालक की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें : ओपी राजभर ने किया चुनावी शंखनाद, बोले- 2027 चुनाव में आजमगढ़ की सभी 10 सीटें जीतेंगे, भाजपा सरकार में मंत्री को बताया कालनेमि