ETV Bharat / state

बिहार में सड़क हादसा, डॉक्टर की हुई मौत

औरंगाबाद में हादसा हुआ है. इसमें एक डॉक्टर की जान चली गई है. एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. रिपोर्ट- राजेश रंजन.

Aurangabad Road Accident
औरंगाबाद में दुर्घटनाग्रस्त कार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 29, 2026 at 5:17 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. शनिवार को ओबरा थाना क्षेत्र के पटना कैनाल रोड पर तेजपुरा गांव के समीप बेलगाम पिकअप ने कार को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डॉक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि साथ में बैठे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनका इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है.

बेटे की मौत, पिता घायल : मृतक की पहचान 23 वर्षीय डॉक्टर हर्षवर्धन कुमार के रूप में हुई है. जो कि तेजपुरा गांव के ही रहने वाले थे. वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ डेहरी में रह रहे थे. हादसे में उनके पिता डॉ. विजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Aurangabad Road Accident
मौके पर लोगो की जुटी भीड़ (ETV Bharat)

क्या है पूरा मामला? : प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. विजय चौधरी अपने पुत्र डॉ. हर्षवर्धन कुमार के साथ कार से रोहतास के डेहरी निवास से तेजपुरा गांव आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बेलगाम पिकअप वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे.

लोगों ने घटना की तत्काल सूचना डीहरा स्थित पुलिस कैंप को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहंची और घायल डॉ. विजय चौधरी को इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है.

''पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, नहर की खाई में गिरे पिकअप वाहन को निकालने की प्रक्रिया चल रही है. पिकअप वाहन का चालक घटना के बाद से फरार है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है. मृत डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेजा गया है.''- नीतीश कुमार, ओबरा थानाध्यक्ष

Aurangabad Road Accident
पलटा हुआ पिकअप (ETV Bharat)

इकलौते बेटे की मौत से टूटा दुखों का पहाड़ : ग्रामीणों के अनुसार मृतक डॉ. हर्षवर्धन कुमार परिवार के इकलौते बेटे थे, उन्होंने पढ़ाई पूरी कर ली थी. फिलहाल उनकी शादी नहीं हुई थी. उनके पिता डॉ. विजय चौधरी नालंदा जिले के रोहोई प्रखंड में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. उनकी पत्नी का भी कुछ दिन पहले निधन हो गया था. ऐसे में इकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ये भी पढ़ें:-

बिहार में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-बस में भीषण टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रही स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, 3 की मौत.. आधा दर्जन घायल

NH-139 पर मौत का तांडव! दो कारों की टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 3 की हालत गंभीर