ETV Bharat / state

भाई की शादी से लौटते समय दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में ANM की मौत

एएनएम हरिया चौधरी सांखला गांव में सेवाएं दे रही थीं. उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग और गांव में शोक की लहर है.

एएनएम हरिया चौधरी
एएनएम हरिया चौधरी (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 3, 2026 at 12:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जैसलमेर : बाड़मेर जिले के बाटाडू गांव से चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार के साथ शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में सांखला स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एएनएम हरिया चौधरी (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गैनाराम (45) गंभीर रूप से घायल हो गए. कार में सवार उनकी सात वर्षीय बेटी सुरक्षित बच गई. सीएमएचओ डॉ. आर.के. पालीवाल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने हरिया चौधरी को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल गैनाराम का उपचार जारी है.

अंधेरे में खड़ी ट्रॉली बनी हादसे की वजह : हरिया चौधरी अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के बाद शनिवार रात अपने पति और बेटी के साथ कार से मोहनगढ़ लौट रही थी. देवा-हड्डा चौराहे के पास सड़क किनारे बिना किसी इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर के खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली अंधेरे में दिखाई नहीं दी और कार सीधे उसमें जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

पढ़ें. ITBP असिस्टेंट कमांडेंट रघुनाथ सिंह भाटी का निधन, चुनाव ड्यूटी से लौटते समय हुआ था हादसा

घायलों को अस्पताल पहुंचाया : हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. मोहनगढ़ थाना पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टर्स ने हरिया चौधरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गैनाराम का इलाज जारी है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. एएनएम हरिया चौधरी सांखला गांव में सेवाएं दे रही थीं. उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग और गांव में शोक की लहर है.