ETV Bharat / state

RLP का हल्ला बोल : कार्यकर्ता बोले- बेनीवाल की सुरक्षा हटाने से कुछ नहीं होगा, मुकदमा दर्ज करना सरकार की कायरता

मुकदमा दर्ज करने और बेनीवाल की सुरक्षा हटाने को लेकर भड़के आरएलपी कार्यकर्ता. जोधपुर में किया जोरदार प्रदर्शन...

RLP Protest in Jodhpur
जोधपुर कलेक्ट्रेट पर आरएलपी का प्रदर्शन (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 2, 2026 at 5:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर दिए बयान की भाषा का इस्तेमाल उनके कार्यकर्ता भी कर रहे हैं. मंगलवार को आरएलपी द्वारा जनसमस्याअेां को लेकर जोधपुर कलेक्ट्रेट पर किए गए प्रदर्शन के दौरान पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर जमकर हमला बोला.

बैर ने कहा कि हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा हटाने से कुछ नहीं होगा. किसी की हिम्मत नहीं है कि उनकी तरफ कोई आंख उठाकर देख सके. कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान मुख्य गेट बंद करने पर आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर हंगामा किया. मुख्यमंत्री का पूतला भी जलाया. इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जाकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. आरएलपी कार्यर्ता बेनीवाल सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर भी आक्रोशित हुए.

आरएलपी का जोरदार प्रदर्शन, सुनिए किसने क्या कहा.... (ETV Bharat Jodhpur)

आरएलपी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ाने, पानी की समस्या को लेकर हमने प्रदर्शन किया है. जयपुर रैली में हमारे नेता ने सीएम को उपमा दी थी, जिसके बाद पूरी पार्टी हमारे नेता को घेरने का प्रयास कर रही है. जबकि सरकार जनता की समस्या की ओर ध्यान नहीं देकर एक व्यक्ति को टारगेट कर रही है.

पढ़ें : बयान पर बवाल : राठौड़ बोले-बेनीवाल जैसे नेता राजनीति के लिए कलंक, नशेड़ी जैसी बोल रहे भाषा

हमारे नेता की सुरक्षा हटा ली, जबकि भाजपा के छोटे नेता को पुलिस कमिश्नर ने उसको गार्ड दे दिया. सरकार फर्जी मुकदमे कर रही है. हम झुकने वाले नहीं हैं. आरएलपी नेता राजूराम ने बताया कि सरकार हनुमान बेनीवाल व कार्यकताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. सरकार एक की जगह 10 मुकदमे करे, क्या फर्क पड़ता है. हमने आज जनता के हित में बढ़ती महंगाई के विरोध में ज्ञापन दिया है.

मुकदमा दर्ज करना सरकार की कायरता : आरएलपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जोधपुर कलेक्ट्रेट पर जुटे और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. थान सिंह डोली ने बताया कि आरएलपी जनता के हित में काम कर रही है. हनुमान बेनीवाल सहित 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर आक्रोश जताते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना सरकार की कायरता है. इससे कोई कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है. अलबत्ता सरकार के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी.

पढ़ें : जयपुर कूच के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में कटौती, 3 PSO हटाए

भाजपा नेता को मिली सुरक्षा : हुनमान बेनीवाल द्वारा गत दिनों सीएम को अपशब्द कहे जाने के विरोध में जोधपुर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बेनीवाल का पूतला फूंका गया था. इसके बाद आरएलपी के नेता गौरव कटारिया ने भाजपा नेता गौरव जैन को धमकी देने की बात सामने आई थी, जिसके आडियो भी वायरल हुए थे.

जैन ने कटारिया से कहा था कि वह तो अपने पार्टी के आदेश का पालना करते हैं. दोनों की बहस भी हुई. गौरव जैन ने बातया कि कटारिया​ ने मुझे धमकी देते हुए कहा था कि जोधपुर मेंं रहना है तो होशियारी मत करो. यह जानकारी भाजपा संगठन को पता चलने के बाद कमिश्नर से मिलकर जैन की सुरक्षा की मांग करने पर सुरक्षाकर्मी लगाया गया.