'पुतिन बनना चाहते हैं PM मोदी', कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोले तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है. कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री पुतिन बनना चाहते हैं.

Published : February 17, 2026 at 8:11 PM IST
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार तेजस्वी यादव किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी की तुलना रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कर दी. साथ ही दावा किया कि आने वाले समय में आरजेडी को जरूर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलेगा.
मोदी की तुलना पुतिन से की: तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं का अस्तित्व खत्म किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पुतिन की राह पर चल रहे हैं. आने वाले दिनों में इन लोगों की मंशा भी चुनाव कराने की नहीं है. आरजेडी नेता ने कहा कि हमारे लोकतंत्र की जड़ें गहरी है. यह गांधी अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर की भूमि है, यहां कोई भी कामयाब होने वाला नहीं है.
"देश में संवैधानिक संस्थाओं का अस्तित्व खत्म किया जा रहा है. हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पुतिन के राह पर चल रहे हैं. पुतिन की तरह नरेन्द्र मोदी भी प्रधानमंत्री बने रहना चाहते हैं लेकिन उनकी मंशा कामयाब नहीं होने वाली है."- तेजस्वी यादव, कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल
आरजेडी को मिलेगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा: तेजस्वी ने पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया और हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा. उन्होंने कहा कि हम बिहार के साथ-साथ बिहार के बाहर भी संगठन को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं. पहले राष्ट्रीय जनता दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला हुआ था लेकिन बाद में हमने सहयोगियों को मदद किया. हम फिर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाएंगे. आने वाले दिनों में राज्यों के चुनाव में भी भाग्य आजमाने के संकेत दिए हैं.
'लालू जी ही जननायक के असली उत्तराधिकारी': इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के सच्चे उत्तराधिकारी लालू प्रसाद यादव हैं. लालू यादव ने मुझे कर्पूरी ठाकुर के सपनों को सच करने की जिम्मेदारी दी है.
उमड़े भारी जनसैलाब को सलाम और प्रणाम!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 17, 2026
अपमान की ठोकरों को उपलब्धि के मील के पत्थरों में बदल देने वाले सामाजिक जनजागरण के प्रणेता, गांव और गरीब के नेता जननायक स्व॰ श्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी द्वारा बापू सभागार में आयोजित विशाल श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित… pic.twitter.com/M4lSLJxdPs
100 दिन बाद सरकार से लेंगे हिसाब: आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मैंने 100 दिन तक कुछ नहीं बोलने की बात कही थी. 100 दिन पूरे होने में अभी 4 दिन बाकी है. 100 दिन के बाद में बिहार सरकार से हिसाब लूंगा कि कितने युवाओं को रोजगार मिले और कितने महिलाओं को 190000 रुपया मिला?
ये भी पढ़ें:
'आपका समय है, हमारा दौर आएगा', तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला- हर मापदंड पर बिहार फिसड्डी

