ETV Bharat / state

'रील बनाने में मस्त हैं BJP विधायक आनंद मिश्रा..' RJD सांसद सुधाकर सिंह ने लगाए कई आरोप

RJD सांसद सुधाकर सिंह ने BJP विधायक आनंद मिश्रा पर बक्सर सदर अस्पताल में अनियमित्ता मामले में कई आरोप लगाए.

बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा
बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 26, 2025 at 1:54 PM IST

|

Updated : December 26, 2025 at 3:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बक्सर: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिना नाम लिए पूर्व आईपीएस सह भाजपा विधायक आनंद मिश्रा पर निशाना साधा. कहा कि सिर्फ रील बनाने में लगे रहते हैं. गलती पकड़ने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं करते हैं. इस दौरान सांसद ने विधायक और बीजेपी पर कई आरोप लगाए.

सुधाकर सिंह ने बतायी जिम्मेदारी: सुधाकर सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते कोई गुनाह पकड़ते हैं तो आपको कार्रवाई भी करनी चाहिए. सुधाकर सिंह ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि पहला काम प्राथमिकी दर्ज कर निलंबित करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

RJD सांसद सुधाकर सिंह (ETV Bharat)

"केवल रील बनाने में मस्त हैं. भ्रष्टाचार और इस तरह की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. कार्रवाई नहीं करने का मतलब है कि आप सिस्टम से मिले हुए हैं. सिस्टम भी उन्हीं का है. पिछले 20 साल से बीजेपी सरकार में है. इनकी पार्टी में यही होते आया है. कार्रवाई नहीं होती है बल्कि स्टंट होते रहता है." -सुधाकर सिंह, राजद सांसद, बक्सर

'आनंद मिश्रा तो प्रवासी हैं..': सुधाकर सिंह ने आनंद मिश्रा को प्रवासी कहा. बोले कि आनंद मिश्रा दूसरे राज्य से आए हुए प्रवासी लोग हैं. बक्सर में प्रवासियों का खूब स्वागत होता है. इसबार भी बक्सर की जनता ने प्रवासी को जिताने का काम किया. ये तो उत्तर बिहार के भी नहीं है.

"कोलकाता में जन्म हुआ, पढ़ाई लिखाई भी वहीं हुई. नौकरी भी दूसरे राज्य में की. आरा जिला में पूर्वजों की मिट्टी से जुड़ा है. उन्होंने अपनी परंपरा निभाया और बक्सर भी इसी को निभा रही है." -सुधाकर सिंह, राजद सांसद, बक्सर

क्या है मामला?: बीते दिनों आनंद मिश्रा बक्सर सदर अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने दवा काउंटर पर अनियमित्ता पायी थी. इसका एक वीडियो वरिष्ठ पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें आनंद मिश्रा दवा काउंटर पर काम करने वाले कर्मियों को फटकार लगा रहे हैं.

दवा काउंटर पर अनियमित्ता: आनंद मिश्रा पूछते हैं कि मरीज को एक पत्ता दवा दिया गया, लेकिन कंप्यूटर में दो पत्ता दर्ज किया गया. ऐसा क्यों किया गया. जब ऑपरेटर गलती स्वीकार करता है तो विधायक कहते हैं कि ये गलती नहीं बल्कि ऑर्गेनाइज्ड क्राइम है. आपलोग दवा को बेचने के फिराक में रहते हैं.

सदर अस्पताल में बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा
सदर अस्पताल में बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा (ETV Bharat)

'धो कर रख दूंगा..': आनंद मिश्रा ने कहा कि आपलोग धांधली कर रहे हैं. धो कर रख दूंगा. वीडियो में आनंद मिश्रा प्राथमिकी दर्ज करने की बात कह रहे हैं. इसी मामले में सुधाकर सिंह ने कहा कि गलती पकड़ी गयी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को निलंबित नहीं किया गया. इससे साफ है कि विधायक सिर्फ रील बनाने में मस्त हैं.

मंदिर से चंदन की लकड़ी चोरी: दूसरा मामला जिले के एक मंदिर से जुड़ा हुआ है. बीते दिनों 22 दिसंबर की रात नगर थाना के नाथ बाबा मंदिर परिसर से दो चंदन का पेड़ काट लिया गया, जिसकी कीमत एक करोड़ बतायी जा रही है. इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. विपक्ष का आरोप है कि इस मामले में बीजेपी विधायक चुप्पी साधे हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : December 26, 2025 at 3:07 PM IST