ETV Bharat / state

नीतीश कुमार ने पूछा इतना कपड़ा क्यों पहनते हैं? भाई वीरेंद्र बोले- 'दवा समय पर खाइये आप भूल जाते हैं'

बिहार विधानसभा में गुरुवार को आर्सेनिक युक्त पानी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान हंसी मजाक का दौर देखने को मिला. पढ़ें खबर

BHAI VIRENDRA NITISH KUMAR
नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र (सौ. बिहार विधानसभा)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 12, 2026 at 2:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. गुरुवार को सदन में हल्का-फुल्का माहौल रहा. इस दौरान कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ठहाके लगाते नजर आए.

जब CM ने बीच में टोका : सदन में भाई वीरेंद्र ने पानी में आर्सेनिक का मुद्दा उठाया. मंत्री ने इसपर सरकार का पक्ष रखा और जांच का आश्वासन दिया. जब आरजेडी विधायक मुद्दे को सदन के पटल पर रख रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीच में टोका.

क्या बोले CM नीतीश कुमार? : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र के जैकेट पहनने पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अब इतनी ठंड थोड़े ही है, आप सदन के अंदर इतना गर्म कपड़ा क्यों पहनकर आए हैं?

भाई वीरेंद्र का जवाब- ''मुख्यमंत्री जी, आपने ही तो स्वेटर दिये हैं. पिछली बार भी आपने दिया था तब मैं पहना हूं. आप छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि समय पर दवा खाना चाहिए, नहीं खाइयेगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा, आप बड़े भाई हैं, मैं छोटा भाई हूं. इसलिए समय पर दवा खाया कीजिए तो नहीं भूलिएगा.''

बिहार विधानसभा में भाई वीरेंद्र और सम्राट चौधरी (सौ. बिहार विधानसभा)

सम्राट चौधरी ने कहा इतनी ठंड थोड़े है : बीच में उठकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, ''आप जांच चाहते हैं या साथ जाकर जांच कराना चाहते हैं. पानी में आर्सेनिक की जांच कराई जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री जी की चिंता है कि आप कपड़ा तो कम पहनिए, अब इतना ठंडा थोड़े ही है.''

पीने के पानी में आर्सेनिक की मात्रा : दरअसल, विधानसभा में राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने मनेर और बिहटा के दर्जनों गांव में आर्सेनिक की मात्रा पेयजल में अधिक होने का मामला उठाया. इस दौरान उन्होंने इसके कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी लोगों में होने की बात भी कही.

'अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट दी' : पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि माननीय विधायक ने जो सवाल उठाया है उन इलाकों में जांच की गई है. पेयजल में आर्सेनिक की मात्रा तय सीमा से कम है. इसपर राजद विधायक ने कहा कि अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट दी है. इसकी जांच करा ली जाए.

ये भी पढ़ें :-

'सरकार बहरी हो गई है..' राबड़ी देवी का आरोप- कानून-व्यवस्था खराब, फिर नहीं मिलता जवाब

विधानसभा में काली पट्टी लगाकर कांग्रेस विधायक ने जतायी नाराजगी, नीतीश कुमार पर बोला हमला