ETV Bharat / state

अपने ही घर में मृत पाए गए रिम्स के डॉक्टर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज

रिम्स के डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव उनके घर से ही बरामद किया गया है.

RIMS PG Student Died
मृतक डॉक्टर सानू सनल बरवार. (फाइल फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 30, 2026 at 4:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के 32 वर्षीय डॉक्टर सानू सनल बरवार अपने ही घर में मृत पाए गए हैं. डॉ. सानू की मौत कैसे हुई इसके लिए रांची के रिम्स में उनका पोस्टमार्टम करवाया गया है.

घर में पाए गए मृत

डॉ. सानू सनल बरवार रिम्स के सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र थे और रांची के नगड़ी के निवासी थे. सानू के मित्रों ने बताया कि शनिवार की सुबह में यह सूचना मिली कि वह सोकर उठे ही नहीं हैं. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में घर से नजदीक एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी देते मृत डॉक्टर सानू सनल बरवार के सहपाठी. (वीडियो-ईटीवी भारत)

रिम्स में पीजी के छात्र थे

रिम्स के पीआरओ ने बताया कि डॉ सनल सानू बरवार रिम्स के सर्जरी पीजी 2014 बैच के छात्र थे. वे बेडो CHC के चिकित्सा पदाधिकारी थे और उच्च शिक्षा के लिए अवकाश पर थे. वे अपने आवास पर मृत पाए गए. पहले उन्हें रिंची हॉस्पिटल ले जाया गया था,फिर उन्हें रिम्स लाया गया था.

RIMS PG Student Died
रिम्स परिसर में शोकाकुल मेडिकल स्टूडेंट्स. (फोटो-ईटीवी भारत)

रिम्स में हुआ पोस्टमार्टम

रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि डॉक्टर सनल सानू बरवार अपने ही घर में मृत पाए गए थे. डॉक्टरों की देखरेख में शव पोस्टमार्टम करवाया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिम्स में MBBS से लेकर PG तक हर बैच में कुछ स्टूडेंट्स गुजर रहे डिप्रेशन से, सुसाइड केस के बाद डीन का चौंकाने वाला बयान

RIMS के पूर्व निदेशक डॉ डी.के. सिंह का निधन, रिम्स परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि