ETV Bharat / state

रेवाड़ी में सब इंस्पेक्टर ने बेटे की शादी में नहीं लिया दहेज, महज एक रुपया शगुन लेकर कराया ब्याह

रेवाड़ी में सब इंस्पेक्टर ने बेटे की शादी में दहेज न लेकर समाज को खास संदेश दिया.

Rewari dowry free wedding
रेवाड़ी में सब इंस्पेक्टर ने बेटे की शादी में नहीं लिया दहेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 12, 2026 at 1:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: जिले में आयोजित आकाश यादव के विवाह समारोह में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक अनूठी पहल की. वर पक्ष की ओर से ‘मिलाई’ के रूप में केवल 1 रुपये का सिक्का स्वीकार किया गया. यह निर्णय समारोह में उपस्थित समाजिक और राजनीतिक हस्तियों के बीच चर्चा का विषय बना.

वर-वधू दोनों करते हैं जॉब: आकाश यादव नहर विभाग में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी योगिता शहदतपुर (अटेली) की रहने वाली हैं. योगिता उच्च शिक्षित हैं और एचटेट, सीईटी, एमकॉम, नीट जैसी कई परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुकी हैं. आकाश ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा अपने परिवार और समाज के वरिष्ठजनों से मिली. उनका मानना है कि विवाह एक पवित्र बंधन है, इसे लेन-देन से जोड़ना उचित नहीं.

सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने दिया खास संदेश: यशवंत सिंह ने बताया, “समाज में दहेज जैसी कुरीतियां अभी भी व्याप्त हैं, जिन्हें खत्म करने के लिए किसी न किसी को पहल करनी होगी. हमने तय किया कि हम यह परंपरा अपने घर से शुरू करेंगे.” उनके इस कदम को समाज में सराहना मिल रही है और यह युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरक उदाहरण बन रहा है.

महज एक रुपया शगुन लेकर कराया ब्याह (ETV Bharat)

मानेसर डिप्टी मेयर का बयान: समारोह में मानेसर की डिप्टी मेयर प्रवीण यादव ने कहा, “हमारे फूफा जी ने लग्न में सिर्फ 1 रुपया लिया है और भात में भी एक रुपए लिया. सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ यह समाज में एक अच्छा मैसेज जाता है.”

समारोह में इन गणमान्य लोगों की मौजूदगी: वर-वधू पक्ष के अलावा समारोह में बावल से पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, कोसली से पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, मानेसर से सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस कदम ने न केवल समारोह को विशेष बनाया बल्कि समाज में दहेज विरोधी संदेश को भी मजबूती दी.

ये भी पढ़ें:अंबाला में पुलिसवाले पर ई रिक्शा सवार युवती को रौंदने का आरोप, मौत के बाद परिजनों ने जमकर काटा बवाल, आरोपी हेड कांस्टेबल हिरासत में