ETV Bharat / state

रेवाड़ी में पुलिस मुठभेड़, 2 घायल, दो ने किया सरेंडर, पुलिस जवान की हत्या में वांटेड थे बदमाश

रेवाड़ी में सीआईए पुलिस जवान की हत्या मामले में वांछित बदमाशों के साथ पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दो घायल हो गए.

रेवाड़ी में पुलिस मुठभेड़
रेवाड़ी में पुलिस मुठभेड़ (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 11, 2026 at 10:49 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. CIA पुलिस हत्या मामले में वांटेड इनामी बदमाश व उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. जीतपुरा-मीरपुर पर बदमाशों ने सीआईए की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां बदमाशों के पैर में लग गई. जबकि दो अन्य ने सरेंडर कर दिया. सीआईए ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है. उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं.

सूचना के आधार पर चार गिरफ्तार: डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि "पुलिस ने सूचना के आधार पर इनामी बदमाश हर्फ उर्फ तोतला उर्फ चिता निवासी गोकलगढ़ को उसके ही पड़ोसी नीरज उर्फ अज्जू, रोहतक के भाली आनंदपुर निवासी विकास उर्फ मोटू व जींद के गुड़ा खेड़ा निवासी रितिक को गिरफ्तार किया गया है. ये आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार में सवार होकर धारूहेड़ा की ओर जा रहे थे. आरोपी किसी वारदात की फिराक में थे. रविवार देर रात करीब 11 बजे सीआईए प्रभारी सुमेर सिंह की टीम ने लोकेशन के आधार पर बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया. टीम को देखकर आरोपी वाहन को तेजी से भगाने लगे. गाड़ी को जीतपुर से मीरपुर की ओर कच्चे रास्ते पर ले गए".

रेवाड़ी में पुलिस मुठभेड़ (Etv Bharat)

मुठभेड़ में दो घायल: डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि "कार से उतरते ही बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. एक पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी है. जिससे वह बाल-बाल बच गया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की. इस दौरान हर्ष और विकास के पैरों में गोलियां लगी. जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए. अन्य दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे, एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन व कार बरामद किए हैं".

रेवाड़ी में पुलिस मुठभेड़
रेवाड़ी में पुलिस मुठभेड़ (Etv Bharat)
rewari-police-encounter-2-criminals-injured-4-wanted-arrested
आरोपी नीरज उर्फ अज्जू व रितिक (Etv Bharat)

ये भी पढ़ें: रेवाड़ी में निजी कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट, एक महीने पहले हुई थी शादी

ये भी पढ़ें: लंदन से लौटकर बेटे ने कर दी मां की हत्या, ख़ौफ़नाक साज़िश का SIT ने किया खुलासा