रेवाड़ी नगर पालिका का JE रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 महीने बाद रिटायरमेंट, ठेकेदार से 1 लाख रुपए मांगे थे
हरियाणा के रेवाड़ी में नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है.

Published : February 26, 2026 at 10:56 PM IST
रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर(जेई) को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है. आरोप है कि बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी.
एक लाख रुपए की डिमांड की थी : एसीबी गुरूग्राम की टीम ने गुरूवार शाम धारूहेड़ा नगर पालिका के एक जेई को 90 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि जेई ने बिल पास करने की ऐवज में ठेकेदार से एक लाख रुपये की मांग की थी. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई. गुरूग्राम में उसके खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. जेई की सेवानिवृत्ति में लगभग 5 माह का समय ही बचा हुआ था.
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा : नगर पालिका के ठेके लेने वाले ठेकेदार राजबीर के लाखों रुपये के बिल पेंडिंग चले आ रहे थे. बिलों की फाइल नगर पालिका के जेई बूढ़पुर निवासी हरीश के पास थी. आरोप है कि जेई बिजली पास करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. राजबीर ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी की गुरूग्राम यूनिट को की थी. राजबीर ने हरीश जेई को 90 हजार रुपये में बिल पास करने के लिए तैयार किया. इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों काबू करने के लिए राजबीर को पाउडर लगे हुए नोट देकर जेई के पास भेज दिया. एसीबी के इंस्पेक्टर जयपाल के नेतृत्व में टीम धारूहेड़ा पहुंच गई. राजबीर ने पाउडर लगे 90 हजार राशि के नोट जैसे ही जेई हरीश को थमाए, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया
गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम ले गई : एसीबी की टीम आरोपी जेई को गिरफ्तार करने के बाद गुरूग्राम ले गई. वहां जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया. उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा. इधर, जेई के खिलाफ विजिलेंस की रेड की सूचना मिलते ही नगर पालिका में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. कई कर्मचारी अपनी सीट से उठकर कार्यालय से बाहर निकल गए.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : नकल करवाने के लिए बने "स्पाइडरमैन", सोनीपत के गोहाना में स्कूल की दीवार पर चढ़ गए युवक
ये भी पढ़ें : हरियाणा में 12वीं के अंग्रेजी का पेपर आउट, बोर्ड चेयरमैन बोले - दोषियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई
ये भी पढ़ें : आग की लपटों में घिरी बस, नूंह में मचा हड़कंप, विनाशलीला देख सहम उठे लोग

