ETV Bharat / state

ASI ने मांगे एक लाख, 30 हजार में डील फाइनल, फुल प्रूफ प्लान में लोकायुक्त की सेंध

रीवा के चाचाई में 30 हजार की रिश्वत लेते ड्राइवर गिरफ्तार. लोकायुक्त ने एएसआई को भी बनाया आरोपी.

Rewa lokayukt raid
चाचाई में 30 हजार की रिश्वत लेते एएसआई का ड्राइवर गिरफ्तार (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 21, 2026 at 1:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रीवा : लोकायुक्त पुलिस ने सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाचाई पुलिस चौकी मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक के ड्राइवर को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आपसी विवाद में समझौता करावाने के एवज मे सहायक उप निरीक्षक रामपाल दाहिया ने 1 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी. पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की. लोकायुक्त ने ASI को भी आरोपी बनाया है.

रीवा लोकायुक्त से की रिश्वत मांगने की शिकायत

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के मुताबिक "सेमरिया तहसील निवासी फरियादी शिवकुमार कोल ने 18 फरवरी को रीवा लोकायुक्त पुलिस में शिकायती आवेदन दिया. शिवकुमार कोल ने शिकायत में बताया उसकी बहू मालती कोल का झगड़ा पड़ोस मे रहने वाले छोटू कोल से हुआ था. जिसके बाद छोटू कोल की पत्नी ने चचाई चौकी में मेरे बेटे पुष्पेंद्र कोल के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. पुलिस टीम ने मुझसे पूछताछ की और चौकी प्रभारी से मिलने के लिए कहा."

विवाद में समझौता कराने मांगी रिश्वत

लोकायुक्त के अनुसार "फरियादी शिवकुमार कोल जब चाचाई पुलिस चौकी के प्रभारी रामपाल दाहिया से मिला तो उसने समझौता करवाने के एवज मे 1 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की. इससे तंग आकर शिवकुमार कोल ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की." लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार ने शिकायत का सत्यापन कराया. इस दौराम रिश्वत की मांग करना सही पाया गया.

जाल बिछाकर एएसआई का ड्राइवर पकड़ा

कार्रवाई करने के लिए लोकायुत ने एक टीम गठित की. इसके बाद कार्रवाई के लिए शुक्रवार को जाल बिछाया. सहायक उप निरीक्षक चचाई चौकी प्रभारी रामपाल दाहिया के कहने पर वाहन चालक अंकुर कुशवाहा 30 हजार रुपए रिश्वत की रकम लेने के लिए गया. चचाई पुलिस चौकी मोड़ के समीप वाहन चालक अंकुर कुशवाहा को 30 हजार रुपए रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. लोकायुत ने धारा 7 ( क ) भ्रष्टाचार निवारण 1988 अधिनियम 2018 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.