ETV Bharat / state

बार-बार पैनिक अटैक से जूझ रही महिला अधिकारी बेहोश होकर गिरी, दौड़े-दौड़े कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

रीवा कलक्ट्रेट में हड़कंप, DM के सामने मीटिंग के दौरान बेहोश होकर गिरी महिला अधिकारी, निजी अस्पताल में इलाज जारी.

rewa Female officer faints
रीवा में महिला अधिकारी बेहोश होकर गिरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 7, 2026 at 10:45 AM IST

|

Updated : May 7, 2026 at 11:07 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रीवा: बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में बैठक के दौरान तब हड़कंप मच गया जब बैठक में शामिल महिला अधिकारी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई. वहां पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने तत्काल महिला अधिकारी को पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. घटना के कुछ देर बाद बैठक को छोड़कर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर महिला अधिकारी का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. कलेक्टर ने पीड़ित महिला का हौसला बढ़ाया.

कलेक्ट्रेट में बेहोश होकर गिरी महिला अधिकारी
बुधवार की देर शाम तकरीबन 6 बजे कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में एक महत्त्वपूर्ण बैठक के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए. बैठक में महिला अधिकारी सुनीता शुक्ला भी मौजूद थी. वह सिरमौर जनपद पंचायत कार्यालय में APO के पद पर पदस्थ हैं. बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद अचानक से महिला अधिकारी को चक्कर आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं.

खैरियत जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर (ETV Bharat)

अधिकारियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
इस घटनाक्रम के बाद मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों ने महिला अधिकारी को आनन-फानन में तत्काल इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां महिला का उपचार शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक, महिला पिछले कई दिनों से शुगर और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित है. डॉक्टर के मुताबिक इसीलिए महिला को अचानक चक्कर आ गया था.

बैठक छोड़कर कलेक्टर भी पहुंचे अस्पताल
घटना के कुछ देर बाद बैठक छोड़कर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी महिला अधिकारी की स्थिति जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने महिला अधिकारी का हाल-चाल जाना और हौसला बढ़ाते नजर आए. कलेक्टर ने डॉक्टर को बेहतर उपचार के निर्देश दिए. फिलहाल महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालात अब स्थिर बताई जा रही है.

Govt Officer Health Issue rewa
रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय (ETV Bharat)

महिला अधिकारी को अक्सर आते है अटैक: कलेक्टर
मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि, ''महिला अधिकारी सुनीता शुक्ला बैठक में शामिल हुई थीं. इसी दौरान वह अचानक से बेहोश होकर गिर गई. जिसके बाद उन्हें तत्काल पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अक्सर महिला अधिकारी को पैनिक अटैक आते हैं और वह इसी प्रकार से चक्कर खाकर गिर जाती हैं. इससे पूर्व भी इस तरह की घटना कई बार महिला अधिकारी के साथ घटित हो चुकी है जिसके चलते कई बार उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं. सुनीता शुक्ला हमारे शासकीय परिवार की अधिकारी हैं. इस लिए हमारा दायितत्त्व बनता है की हम सब मिलकर उनकी देखभाल करें. सुनीता शुक्ला एक बहादुर महिला हैं. डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि, महिला अधिकारी का बेहतर उपचार किया जाए.''

Last Updated : May 7, 2026 at 11:07 AM IST