ETV Bharat / state

बुजुर्ग को झांसा दे कार में बैठाया, मऊगंज पुलिस थाने के सामने दिनदहाड़े 22 हजार लूटे

मऊगंज में कार सवार बदमाशों ने पहले झांसा देकर बुजुर्ग को जाल में फंसाया, फिर लूट की घटना को अंजाम दिया.

mauganj Elderly Man robbed
मऊगंज पुलिस थाने के सामने दिनदहाड़े 22 हजार लूटे (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 8, 2026 at 12:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रीवा : मऊगंज में कार सवार बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी. बदमाशों ने मऊगंज पुलिस थाने के ठीक सामने दिनदहाड़े बुजुर्ग को पहले झांसे में लिया और फिर उसके जेब में रखे साढ़े 22 हजार रुपये लूट लिए. बुजुर्ग ने शोर मचाया लेकिन बदमाश पलक झपकते मौके से फरार हो गए. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के बारे में सुराग लगा रही है.

ज्वैलर्स की उधारी देने जा रहा था पीड़ित

मऊगंज थाना के ठीक सामने दिनदहाड़े वारदात ने पुलिस को परेशान कर दिया. पीड़ित हजारी लाल गुप्ता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है. मऊगंज के वार्ड क्रमांक 4 मे स्थित वेयरहाउस क्षेत्र के निवासी हजारी लाल गुप्ता अपने भतीजे की शादी के दौरान उधार लिए गए जेवरात का भुगतान करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उन्हें अपनी बातों में उलझाकर उनसे रुपये लूट लिए.

लूट की घटना के बाद पीड़ित आपबीती बताते हुए (ETV BHARAT)

जबरन कार में बैठाया, फिर लूट लिया

मऊगंज थाने मे लूट की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे हजारी लाल गुप्ता के मुताबिक "उन्होंने 22 हजार 500 रुपए अपनी जैकेट की जेब में रखी थे. जैसे ही वे थाना के सामने पहुंचे, कार सवार युवकों ने उन्हें रोककर पहचान बताते हुए उनका हाल-चाल पूछा. चाय पीने का प्रस्ताव दिया. इसके बाद जबरन कार में बैठा लिया. कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने उसे नीचे उतारा और रुपये लूट लिए."

मऊगंज एसडीओपी सची पाठक ने बताया "पीड़ित से बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी ली गई है. जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा."

नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया हमला

सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड स्थित अभिनंदन होटल के सामने सनसनीखेज वारदात. एक युवक पर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया. मारपीट के दौरान हवाई फरार भी किए. युवक का नाम अनिकेत गौतम है. अनिकेत गौतम लहूलुहान हो गया. घायल को राहगीरों द्वारा ऑटो से जिला चिकित्सालय लाया गया.

सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया "शहर के रीवा रोड में अभिनंदन होटल के सामने एक युवक पर गोली चलने की सूचना मिली थी. अनिकेत गौतम से मारपीट की गई है. पुलिस टीम आरोपियों के तलाश में जुटी है."