रीवा में BJP नेता जबरन बैठे थाने के सामने, टीआई का ऐसा माथा ठनका कि रोकना हो गया मुश्किल
रीवा के सिविल लाइन TI ने बीजेपी नेता से कहा- "बोल नाम क्या है तेरा, अभी तेरे खिलाफ करता हूं मुकदमा". राकेश सोनी की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : August 25, 2026 at 1:03 PM IST
रीवा : सोमवार की बीती शाम रीवा के सिविल थाने के बाहर उस वक्त बवाल मच गया जब एक बीजेपी नेता बंशी लाल साहू ने थाने के सामने धरना देने बैठ गए. पुलिस कर्मियों द्वारा आवेदन न लेने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता साथियों के साथ थाने के रास्ते पर बैठ गए. ये देख सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह का ऐसा माथा ठनका कि फिर कोई उन्हें रोक नहीं पाया. टीआई ने बीजेपी नेता को उठाकर जमकर सुनाई और कहा कि ये कोई तरीका नहीं थाने के सामने बैठकर आवेदन देने का. इतना ही नहीं, बहस बढ़ी तो टीआई ने बीजेपी नेता से कहा, '' नाम क्या है तेरा? अभी मामला दर्ज करूंगा शासकीय कार्य में बाधा डालने का. तू यहां पर नौटंकी करेगा तो देख आगे क्या होता है.''
नशीली कफ सिरप कांड के आरोपी के बचाव में पहुंचे थे बीजेपी नेता
दरअसल, यह पूरा मामला नशीली कफ सिरप से जुड़ा हुआ है. शहर के निपनिया मोहल्ले मे रहने वाला पंकज साहू को नशीले कफ सिरप मामले में गिरफ्तार किया गया था. पंकज साहू के परिजनों का आरोप था की सिविल लाइन पुलिस द्वारा उनके बेटे को 11 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है, लेकिन वह बेकसूरी है. इसी बात से खफा परिजन फरियाद लेकर थाने पहुंचे थे. वहीं, बीजेपी नेता आरोपी के परिजनों के साथ थाने के सामने धरना करने बैठ गए थे.
थाना प्रभारी हुए आगबबूला, कोई नहीं रोक पाया
थाने के सामने बेवजह बीजेपी नेता व आरोपी के परिजनों को देख टीआई जमकर बढ़कर गए और सभी तो तुरंत उठने की चेतावनी दी. इसपर बीजेपी नेता ने बहस करना शुरू कर दिया और कहा कि पुलिसकर्मी आवेजन नहीं ले रहे हैं. इसपर टीआई न कहा, ''तुझे फोन पर कहा था ना कि मैं आवेदन ले रहा हूं, आकर बात कर रहा हूं, तो ये थाने के सामने बैठना क्या तरीका है? बहस बढ़ी तो टीआई ने बीजेपी नेता से कहा, '' नाम क्या है तेरा? अभी मामला दर्ज करूंगा शासकीय कार्य में बाधा डालने का. तू यहां पर नौटंकी करेगा तो देख आगे क्या होता है.'' ये बहस काफी देर तक चली, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी सर्कुलेट है.
आरोपी के पक्ष में क्यों पहुंचे बीजेपी नेता बंशी लाल साहू?
सोमवार की सुबह 11 बजे आरोपी पंकज आइसक्रीम का ठेला खोलने के गया था. इसी बीच कथित तौर पर पुलिस ने उसे 11 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं, परिजनों का कहना था कि पंकज को फंसाने के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठेले के उपर नशीली कफ सिरप की शीशियां रखी होंगी. इसी को लेकर वे बीजेपी नेता बंशी लाल साहू के साथ थाने पहुंचे थे. इस पूरे मामले में बीजेपी नेता बंशीलाल साहू की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
यह भी पढ़ें-
- मध्य प्रदेश में सीएम से लेकर हाईकोर्ट तक के फर्जी लेटर, कहीं ट्रांसफर तो कहीं कोर्ट केस रुकवाने की कोशिश
- पानी पर तैरते ड्रमों पर डेड बॉडी रखकर ले जाना पड़ा घर, रीवा की झकझोर देने वाली तस्वीर
- रीवा जलमग्न, 10 साल पहले बने थे ऐसे ही हालात, नदियां उफान पर, बस्तियों तक पहुंचा पानी
बंशीलाल साहू ने कहा, '' इस घटना से बहुत आहत हूं. हम शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने गए थे. टीआई साहब से फोन पर बात हुई थी, उन्होंने कहा था कि मुंशी को ज्ञापन दे दो. पर उन्होंने लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद हम शांतिपूर्ण ढंग से वहां बैठ गए, लेकिन टीआई ने आते ही मेरे सिर पर थप्पड़ मारा और बहुत ज्यादा बदतमीजी की, जिससे मैं बहुत आहत हूं. हम आईजी साहब से मिलकर टीआई को सस्पेंड कराने के लिए आवेदन देंगे.''
मामले की जांच कराएंगे : एडिशनल एसपी
मामले पर एडिशनल एसपी भावना मरावी ने कहा, '' सिविल लाइन थाने के बाहर NDPS की गलत कार्रवाई को लेकर कुछ लोग धरने पर बैठे थे. उनका कहना था की जिस युवक को पकड़ा गया है वह निर्दोष है. वे आइजी कार्यालय भी गए थे उनका आवेदन ले लिया गया है. जांच कराई जाएगी. वायरल वीडियो अभी वीडियो हमारे संज्ञान मे नहीं आया है. इसकी भी जांच कराई जाएगी.''

