ETV Bharat / state

रीवा में लगा राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में इंसानी ब्रेन लिए दिखे कांग्रेस नेता

रीवा में बीजेपी नेता ने पोस्टर वॉर से राहुल गांधी पर साधा निशाना, पोस्टर में लिखा 'राहुल गांधी के ब्रेन लेस होने के फायदे.'

REWA BJP POSTER WAR RAHUL GANDHI
रीवा में लगा राहुल गांधी का विवादित पोस्टर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 22, 2026 at 11:50 AM IST

|

Updated : February 22, 2026 at 12:13 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर पोस्टर वॉर के चलते बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. भाजपा नेता गौरव तिवारी के द्वारा शहर के कॉलेज चौराहे पर लगवाऐ गए विवादित पोस्टर के चलते बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच अब जुबानी जंग भी शुरु हो चुकी है. इस पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की तस्वीर लगी हुई है. जिसमें वह अपने हाथों मे इंसानी ब्रेन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि, राहुल गांधी के ब्रेन लेस होने के फायदे "पार्टी के नेचुरल स्टूपिडिटी सब के सामने आ जाती है."

बीजेपी नेता ने पोस्टर वार से राहुल गांधी को घेरा
शनिवार को शहर के टीआरएस कॉलेज चौराहे पर लगा पोस्टर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. बताया गया कि, यह पोस्टर बीजेपी नेता व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव तिवारी के द्वारा लगवाया है. इस पोस्टर के जरिए बीजेपी नेता नें राहुल गांधी पर बड़ा तंज भी कसा है. पोस्टर में लिखा गया है कि, "राहुल गांधी के ब्रेन लेस होने के फायदे" "पार्टी के नेचुरल स्टूपिडिटी सब के सामने आ जाती है" इसके साथ ही पोस्टर मे पीछे की ओर सात युवकों की तस्वीर के साथ राहुल गांधी की भी तस्वीर लगी हुई है. जिसमें युवकों के साथ राहुल गांधी हाथों में इंसानी ब्रेन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं.

रीवा में बीजेपी नेता ने पोस्टर वॉर से राहुल गांधी पर साधा निशाना (ETV Bharat)

बोले शर्ट्लेस कांग्रेस दिखा रही नेचुरल स्टूपिडिटी
पोस्टर में कई जगह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय दल का चिन्ह हाथ के पंजा की उल्टी तस्वीर लगाई गई है. विवादित पोस्टर लेकर जब बीजेपी नेता गौरव तिवारी से बात की गई. उन्होंने बताया कि, "दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट का आयोजन हो रहा है. ऐसे समय में ब्रेनलेस बेटे की जो शर्ट्लेस कांग्रेस है, वह अपनी नेचुरल स्टूपिडिटी दिखा रही है की वह किस तरह से काम कर रहे हैं. प्रदर्शन करना आपका अधिकार तो है, मगर किस जगह पर करना है वह आपको तय करना चाहिए कि इससे देश पर क्या प्रभाव पड रहा है.''

देश का कल्याण नहीं चाहती कांग्रेस : बीजेपी नेता
गौरव तिवारी ने आगे कहा कि" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में विश्व हमें मान रहा है कि भारत इसका भविष्य है, तो आप इसका विरोध करने के लिए कांग्रेस के लोगों को वहां पर भेजते हैं और उनके कपड़े उतरवा कर विरोध प्रदर्शन करवाते हैं, यह शोभा नहीं देता. यह दिखाता है की इनकी जो स्टूपिडिटी है वह किस तरह से है. यह देश का कल्याण नहीं चाहते हैं यह देश को विभाजित करना चाहते हैं.

यह पोस्टर उसी का एक प्रतिबिम्ब है कि उनका दिमाग हाथ में है. इनकी एक चाल और एक डपली है वही बजाते रहते हैं. पोस्टर में कांग्रेस का चिन्ह उल्टा है क्योंकि वह देश को गर्त में ले जाना चाहती है. राहुल गांधी को दर्शाना जरूरी था, जिस तरह से वह काम कर रहें हैं उनकी नकारात्मक दृष्टि देश के लिए अच्छी नहीं है.''

पहले बीजेपी नेताओं को देखे कौन हैं ब्रेनलेस: कांग्रेस
पोस्टर वॉर को लेकर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि, ''जिस नेता ने पोस्टर लगवाए हैं उन्हें पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ ध्यान देना चाहिए कि कौन लोग ब्रेन लेस हो गए हैं. उमा भारती लगातार आती हैं और कहती है कि मोहन भागवत और शिवराज सिंह चौहान का यह निर्णय ठीक नहीं. अभी हाल ही में एक ब्रेनलेस जैसा बयान मध्य प्रदेश विधानसभा के अंदर से कैलाश विजय वर्गीय का आया था, जिसमें उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को कहा था कि हम आपको औकात बता देंगे.''

ब्रेनलेस भाजपा को देखना है तो सुबह का अखबार पढ़े: कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, "भाजपा के नेताओं को सोचना चाहिए जो पोस्टर लगा रहे हैं कि ब्रेन लेस कौन हैं, कैलाश विजय वर्गीय हैं या दूसरे एक राजिस्थान के नेता हैं, जिन्होंने राहुल गांधी को गोली मारने के लिए कहा था. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष इन दोनों नेताओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार से कर रही है, तो ब्रेनलेस कौन हुआ. भारतीय जनता पार्टी के जिन नेता ने यह पोस्टर लगाए मेरा उनसे निवेदन है कि, अगर रीवा में ब्रेनलेस भाजपा को देखना है तो वह सुबह का अखबार पढ़ने का कष्ट करें.''

Last Updated : February 22, 2026 at 12:13 PM IST