ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की समीक्षा, दिसंबर 2026 में होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने समीक्षा बैठक की है.

Chhattisgarh Urban Body Elections 2026
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026 (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 8, 2026 at 10:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: आगामी दिसंबर महीने में छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव होंगे. इसकी तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने रायपुर में समीक्षा बैठक की है. 15 निकायों एवं दो नवगठित नगर पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे. नगरीय निकायों के आम एवं उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव स्तरीय बैठक हुई. इस मीटिंग में प्रदेश की 15 नगरीय निकायों में चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. जिनमें 4 नगरपालिक निगम, 5 नगरपालिका परिषद तथा 6 नगर पंचायत शामिल हैं, जिनका कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है. दो नवगठित नगर पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियों पर भी समीक्षा हुई है.

जानिए किन नगरीय निकायों में होंगे चुनाव

  • नगरपालिक निगम बीरगांव,
  • नगर पालिका निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा एवं रिसाली
  • नगरपालिका परिषद जामुल
  • नगरपालिका परिषद सारंगढ़, बैकुण्ठपुर, शिवपुर-चरचा एवं खैरागढ़
  • नगर पंचायत प्रेमनगर, मारो, कोंटा, नरहरपुर, भैरमगढ़ एवं भोपालपट्टनम
  • नवगठित नगर पंचायत तमनार एवं बड़ी करेली

राज्य चुनाव आयोग की मीटिंग में विस्तृत समीक्षा

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर संगीता ने नगरीय निकायों के परिसीमन एवं आरक्षण की प्रगति से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि 15 नगरीय निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष पदों का आरक्षण पूर्ण किया जा चुका है. यहां वार्ड पार्षदों के आरक्षण की प्रक्रिया जारी है. वहीं नवगठित नगर पंचायत तमनार में वार्ड आरक्षण तथा बड़ी करेली में वार्ड परिसीमन एवं आरक्षण की कार्रवाई प्रगति पर है. विभाग द्वारा दो वार्ड पार्षद पदों पर आकस्मिक रिक्तियों की जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की गई.

इसके बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक शासकीय प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए.

सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा का एमसीबी दौरा, कलेक्टोरेट का किया औचक निरीक्षण

बस्तर फाइटर्स भर्ती नियमों में बदलाव, राजनांदगांव में ऑडिटोरियम के लिए भूमि आवंटन, जानिए साय कैबिनेट के बड़े फैसले