ETV Bharat / state

बोकारो में रिटायर्ड बीएसएल कर्मियों ने आत्मदाह की दी चेतावनी, भेदभाव का लगाया आरोप

बोकारो में रिटायर्ड बीएसएल कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे. मांग नहीं माने जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी.

Retired BSL employees go on hunger strike in Bokaro
रिटायर्ड बीएसएल कर्मचारी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 6:24 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 6:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारोः आवास बचाओ संघर्ष समिति बोकारो के द्वारा एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल किया गया. यह भूख हड़ताल सेक्टर 12 में रहने वाले रिटायर्ड बीएसएल कर्मियों के द्वारा किया गया. जिनकी उम्र 70 से 80 वर्ष बीच है. बोकारो स्टील प्रबंधन के द्वारा सेक्टर 12 में डैमेज घोषित किए गए आवास से लोगों को निकालने का निर्देश जारी किया गया. जिसके लिए प्रबंधन के द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है.
संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि बोकारो स्टील प्रबंधन सेक्टर 12 में रहने वाले लोगों के साथ भेदभाव कर रहा है. बोकारो स्टील प्रबंधन के द्वारा ही दूसरे सेक्टर में रिपेयर का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सेक्टर 12 में रिपेयर नहीं कर लोगों को यहां से हटाने की साजिश की जा रही है.

जानकारी देते आवास बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य जमुना राम (Etv Bharat)

समिति के सदस्य जमुना राम ने कहा कि हम किसी कीमत पर अपने आवासों को नहीं छोड़ेंगे. अगर हमें आत्मदाह करना पड़े तो उसके लिए हम पीछे नहीं हटेंगे. प्रबंधन की साजिश का शिकार हम लोग हुए हैं. हम लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. अगर प्रबंधन हमारे मानक को नहीं मानती है तो हम लोग अधिकारियों के घर को बिना नोटिस दिए घेराव करने का भी काम करेंगे. हमलोग भी देखेंगे की बोकारो सेल प्रबंधन के पास कितने फोर्स हैं.

वहीं इस संबंध में बोकारो स्टील प्रबंधन के सूचना प्रमुख देव कुमार धान ने कहा कि प्रबंधन द्वारा जितने भी रिजेक्टेड क्वार्टर हैं उनको गिराया जाना है, जिसको लेकर वहां रहने वाले लोगों को पहले ही नोटिस दे दिया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग प्रबंधन को सहयोग करें.

ये भी पढ़ेंः

बीसीसीएल लोदना प्रबंधन के साथ वार्ता में नियोजन और मुआवजे पर बनी सहमति, जर्जर आवास गिरने से हुई थी 3 की मौत

बोकारो स्टील के आवासों की स्थिति जर्जर, लोग डर के साये में रहने को मजबूर

Last Updated : March 2, 2026 at 6:37 PM IST