ETV Bharat / state

रांची में एसटी और धनबाद में सामान्य श्रेणी के बनेंगे महापौर, नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गयी है.

reservation list released for posts of mayor and chairperson in municipal body elections in Jharkhand
नगर निगम भवन, रांची (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 9, 2026 at 3:59 PM IST

|

Updated : January 9, 2026 at 4:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने मेयर एवं नगर परिषद के अध्यक्ष के आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है.

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रांची महापौर सीट अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं धनबाद नगर निगम के महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के बनेंगे.

जानकारी देते राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव (ETV Bharat)

जारी अधिसूचना के अनुसार पलामू नगर निगम अनारक्षित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है. वहीं हजारीबाग नगर निगम अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के अन्य, गिरिडीह नगर निगम अनुसूचित जाति अन्य, देवघर नगर निगम अनारक्षित अन्य, बोकारो नगर निगम अनारक्षित अन्य, सरायकेला-खरसावां/आदित्यपुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति अन्य और पूर्वी सिंहभूम/मानगो नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित की गई है.

reservation list released for posts of mayor and chairperson in municipal body elections in Jharkhand
जारी आरक्षण सूची की कॉपी (ETV Bharat)

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने ईटीवी भारत से बातचीत में जानकारी देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर निगम के महापौर, नगर पंचायत और परिषद के अध्यक्ष के लिए आरक्षित सीट की सूची जारी कर दी गई है.

शहरी नगर निकाय क्षेत्र जहां होने हैं चुनाव

नगर निगम- रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो शामिल हैं.

नगर परिषद- गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी-तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम शामिल हैं.

reservation list released for posts of mayor and chairperson in municipal body elections in Jharkhand
जारी आरक्षण सूची की कॉपी (ETV Bharat)

नगर पंचायत- बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया हैं.

राज्य में 9 नगर निगम सहित 48 शहरी निकायों में होगा चुनाव

वर्तमान समय में राज्य में नगर निकायों की कुल संख्या 48 है जहां चुनाव आने वाले समय में होंगे. इन नगर निकायों में 13 ऐसे हैं जहां 2020 से ही चुनाव लंबित हैं जबकि रांची सहित शेष अन्य नगर निगम एवं निकायों में 2022 से चुनाव लंबित है. वार्ड के सीटों का आरक्षण तय होने के बाद आयोग द्वारा महापौर और अध्यक्ष के लिए सीटों का आरक्षण जारी किया गया है.

reservation list released for posts of mayor and chairperson in municipal body elections in Jharkhand
जारी आरक्षण सूची की कॉपी (ETV Bharat)

अगर बात नगर पंचायत की करें तो सभी 19 नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बंशीधरनगर नगर पंचायत अनारक्षित- महिला, मझिआंव नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, हुसैनाबाद नगर पंचायत अनुसूची जाति, हरिहरगंज नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, छतरपुर नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, लातेहार नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित की गई है.

reservation list released for posts of mayor and chairperson in municipal body elections in Jharkhand
जारी आरक्षण सूची की कॉपी (ETV Bharat)

इसी तरह नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों की घोषणा की गई है. अधिसूचना के अनुसार गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर नगर परिषद अनारक्षित महिला, चतरा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, झुमरी-तिलैया नगर परिषद पिछड़ावर्ग 2 अन्य के लिए आरक्षित की गई है.

इसे भी पढ़ें- एसआईआर के बीच झारखंड में होगा नगर निकाय चुनाव, समीक्षा बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए कई निर्देश

इसे भी पढ़ें- झारखंड में नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 8 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक

इसे भी पढ़ें- क्या एक बार फिर टलेगा झारखंड में नगर निकाय चुनाव, बताई जा रही है ये वजह!

Last Updated : January 9, 2026 at 4:32 PM IST