ETV Bharat / state

महिला की हत्या, पति, सौतेले बेटे और बहू पर लगा आरोप

पलामू में महिला की हत्या हुई है. जिसका आरोप उनके रिश्तेदारों पर लगा है.

relatives accused of murder of woman In Palamu
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 22, 2025 at 6:49 PM IST

|

Updated : December 22, 2025 at 8:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला में पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर में बेबी देवी नामक महिला की सिर कूचकर हत्या की गई है. हत्या का आरोप बेबी देवी के पति, सौतेले बेटे और बहू पर लगा है.

इस घटना के बाद सभी लोग घर बंद करके फरार हैं. पुलिस सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दरअसल पलामू के पिपरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में महिला का शव पड़ा हुआ है. इसी सूचना के आलोक में पिपरा पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. 2012 में बेबी देवी की शादी पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपूर के रहने वाले राजेश्वर यादव के साथ हुई.

बेबी देवी राजेश्वर यादव की दूसरी पत्नी थी. बेबी देवी बिहार के औरंगाबाद के करमा गांव की रहने वाली थी. ससुराल पक्ष के द्वारा बेबी देवी का सर्जरी करवाया गया था जिस कारण वह मां नहीं बन सकती थी. महिला को प्रताड़ित किया जाता था. पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि बेबी देवी की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है.

पूरे मामले में ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और आगे की छानबीन की जा रही है. थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- रांची में दिव्यांग बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, जेवरात व कैश भी गायब

इसे भी पढ़ें- घर की दहलीज पर खड़ी वृद्ध महिला की हत्या, धड़ को सिर से किया अलग

इसे भी पढ़ें- डायन बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या, लाश को पुलिया के पास फेंका

Last Updated : December 22, 2025 at 8:47 PM IST