ETV Bharat / state

चॉकलेट देने के बहाने बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत, लहूलुहान हालत में मिली बच्ची

मुंगेर में एक शख्स ने मामा-भांजी के रिश्ते को कलंकित किया है. उसने 4 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की है. पढ़ें..

MOLESTATION IN MUNGER
मुंगेर में बच्ची के साथ दुष्कर्म (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 18, 2026 at 1:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. तारापुर अनुमंडल के हरपुर थाना क्षेत्र से रिश्ते को कलंकित करने वाली ये वारदात सामने आई है. जहां एक चचेरे मामा ने 4 वर्षीय मासूम भांजी के साथ घिनौनी हरकत की है. हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

चॉकलेट का लालच देकर खेत ले गया: परिजनों के मुताबिक आरोपी अपनी चचेरी बहन के घर आया हुआ था. इसी बीच मौका पाकर उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया. जहां इस वारदात को अंजाम दिया.

लहूलुहान हालत में मिली बच्ची: बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो वह खेत में बेहोश और लहूलुहान हालत में मिली. जिसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में तारापुर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है.

देर रात आरोपी गिरफ्तार: वहीं, मामले की सूचना मिलते ही एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में तारापुर थाना अध्यक्ष राजकुमार और हरपुर थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया.

क्या बोले एएसपी?: प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि हरपुर पुलिस को सूचना मिली कि अनुमंडल अस्पताल में एक बच्ची गंभीर अवस्था में घायल आई हुई है. सूचना सत्यापन के बाद पुलिस को पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला घटित हुआ है. इसके बाद पुलिस की टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

"पुलिस की स्पेशल टीम ने साक्ष्य संकलन कर लिया है. पुलिस स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है."- संकेत कुमार, एएसपी

ये भी पढ़ें: 'नशीली दवा खिलाकर एक महीने तक करते रहे दुष्कर्म', नाबालिग की दर्दभरी दास्तां सुनकर दिल दहल जाएगा