ETV Bharat / state

भिवानी में कच्छा चोर गिरोह का आतंक, चोरी की वारदातों को दे रहे हैं अंजाम, एक मामला CCTV में कैद

भिवानी में कच्छा चोर गिरोह का आतंक इन दिनों बढ़ गया है. हाल में एक मामला मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैद हो गया है.

Underwear Thief Gang in Bhiwani
भिवानी में कच्छा चोर गिरोह का आतंक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 16, 2026 at 8:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: इन दिनों भिवानी में कथित संदिग्ध कच्छा चोर गिरोह के सदस्य रात्रि के समय घरों को निशाना बना रहे हैं. हाल में इन लोगों ने भिवानी में दो मकानों को निशाना बनाया है. पुलिस जब सीसीटीवी खंगाल रही थी तो उन्हें रात्रि के समय कुछ संधिग्द व्यक्ति कच्छे में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. सबसे बड़ी बाद ये है की ये लोग लाठी डंडे भी लिए हुए हैं. पुलिस अब इन लोगो की तलाश में है. पुलिस को लगता है की ये लोग मध्य प्रदेश के बावरिया गैंग के सदस्य हो सकते है.

फ्रेंड्स कॉलोनी में एक माकान को बनाया निशानाः भिवानी के फ्रेंड्स कॉलोनी में एक मकान में चोरी की वारदात हुई. वारदात के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. कॉलोनी के पार्षद सूर्या भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घर के आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो हैरान कर देने वाली तस्वीरे दिखाई दी. कुछ लोग बिना पायजामा पहने सड़कों पर घूम रहे थे. उन लोगो ने हाथों में डंडे लिए हुए थे. सीसीटीवी में दिख रहा है की वे लोग किसी के घर में झांक रहे थे.

कच्छा चोर गिरोह CCTV में कैद (ETV Bharat)

लोगों से अपील सावधान रहेंः मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है. यहां तक कि सीआईए पुलिस भी इन संधिगत व्यक्तियों को तलाश रही है. पार्षद सूर्या तंवर ने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. पार्षद ने लोगो से अपील की है की वे सावधान रहें.

कार्रवाई में जुटी पुलिसः थाना शहर प्रभारी जरनेल सिंह ने कहा कि "शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग संधिग्द परिस्थिति में घूमते दिख रहे हैं, जिन्होंने पायजामा तक नहीं पहना है. उनको पुलिस तलाश कर रही है. ये लोग बावरिया गिरोह के सदय भी हो सकते है."

ये भी पढ़ें-सोनीपत में ताला सही करने का झांसा देकर ज्वेलरी ले उड़े बदमाश, आदर्श नगर और सेक्टर-14 में वारदात