ETV Bharat / state

यूपी का मौसम: गोरखपुर में आंधी से उखडे़े पेड़, 40 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, बांदा में पारा फिर 47 पार

मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर जारी की चेतावनी, कल कुछ जिलों में आंधी और हल्की बूंदाबांदी भी नहीं दे सकी राहत.

Photo Credit; ETV Bharat
यूपी में भीषण गर्मी, नौतपा के दूसरे दिन राते उगलेंगी आग. गोरखपुर में आंधी से गिरा पेड़ (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 26, 2026 at 10:41 AM IST

|

Updated : May 26, 2026 at 7:33 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ/गोरखपुर/फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला लगातार जारी है. बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों में हीट वेव चल रही है. दिन के समय भीषण गर्मी पड़ने की वजह से सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा हुआ है. सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में आइसोलेटेड स्थान पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चली कुछ स्थानों पर आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई.

वहीं गोरखपुर में सोमवार रात करीब 90 किलोमीटर की रफ्तार से आई तेज आंधी ने जिले के कई हिस्से में पेड़ गिरने, बिजली के पोल टूटने और टिनशेड के बने झोपड़ी और दुकानों को उजाड़ दिया है. पेड़ गिरने की वजह से कई रास्ते पर यातायात अभी सुचारू नहीं हो पाया है, तो बिजली व्यवस्था भी गांव से लेकर शहर क्षेत्र में प्रभावित है.

27 मई तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका

यूपी के फर्रुखाबाद के लिए मौसम ने चेतावनी जारी की है. जिसमें कहा गया कि जिले और आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वर्तमान में अत्यधिक गर्मी और उमस बनी रहने के साथ-साथ अगले कुछ दिनों में तेज आंधी-तूफान, मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना है.

जिला सूचना विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 26 और 27 मई को जनपद में उष्ण रात्रि (Warm Night Conditions) की स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. जिससे गर्मी और उमस में वृद्धि होगी.

वहीं 28 और 29 मई को फर्रुखाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान, मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं इस दौरान हवाओं की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है.

Photo Credit; ETV Bharat
मौसम यूपी का (Photo Credit; ETV Bharat)

लू चलने का अलर्ट इन जिलों में: बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

Photo Credit; ETV Bharat
मौसम यूपी का (Photo Credit; ETV Bharat)

रात में गर्मी की संभावना इन जिलों में अधिक: बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र चेतावनी जारी की गई है.

मौसम लखनऊ का: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है.

Photo Credit; ETV Bharat
मौसम यूपी का (Photo Credit; ETV Bharat)

बांदा सबसे गर्म जिला: सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा. दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. हीट वेव कंडीशन जारी रहेगी, वहीं रात में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: यूपी को तपाने वाले 9 दिन शुरू: 50 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, 15 जिलों में गिर सकती राहत की बौछारें

Last Updated : May 26, 2026 at 7:33 PM IST