ETV Bharat / state

5000 पदों पर भर्ती, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा. प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी भी दूर होगी.

SCHOOL JOB CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ टीचर भर्ती (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 7:06 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करेगा. सरकार ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है. विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर जरूरी प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है. इसके साथ ही सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है.

सीजी व्यापम के जरिए 5000 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू होने जा रही है. इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.

सरकारी स्कूलों में टीचर की कमी होगी दूर

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है. शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. भर्ती प्रक्रिया के बारे में डीटेल्ड गाइडलाइंस आने वाले दिनों में जारी की जाएगी.

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा.

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में कोर्ट के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड.अर्हताधारियों के स्थापन पर डी.एड. अर्हताधारियों अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है.

साय सरकार का बड़ा फैसला, रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले मिलेगी छुट्टी, सलीम राज ने की सराहना
छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में रचेगा नया इतिहास, 3.4 लाख करोड़ का निवेश और 32,100 मेगावाट की नई परियोजनाओं का रोडमैप
रायपुर में CSMCL आबकारी डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, EOW-ACB का एक्शन, 28 फरवरी तक रहेंगे पुलिस रिमांड में