ETV Bharat / state

'आयुष अस्पतालों में भरी जाएंगी खाली पोस्ट, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया'- स्वास्थ्य मंत्री

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने आयुष अस्पतालों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं.

Recruitment At Government Hospital
Recruitment At Government Hospital (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 19, 2026 at 2:10 PM IST

|

Updated : February 19, 2026 at 2:16 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: राज्य में आयुष सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने आयुष अस्पतालों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता दोनों में सुधार सुनिश्चित किया जा सके. भिवानी के 25 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल के लिए विभिन्न पदों को मंजूरी दी गई है. जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

आयुष अस्पतालों में रिक्त पदों होगी भर्ती: हरियाणा की हेल्थ मिनिस्टर आरती सिंह राव ने कहा कि "स्वीकृत पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी, जिससे पारंपरिक और समग्र चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ आधार मिलेगा. राज्य भर के आयुष अस्पतालों में खाली पोस्ट जल्द ही भरी जाएंगी. संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं, ताकि इन पोस्ट को जल्द से जल्द भरा जा सके और हेल्थ केयर सर्विसेज को और मजबूत किया जा सके."

'आयुष मेडिकल सर्विसेज मजबूत करना लक्ष्य': आरती राव ने कहा कि "राज्य सरकार आयुष मेडिकल सर्विसेज को मजबूत करने के लिए कमिटेड है, ताकि लोगों को इलाज के पारंपरिक और होलिस्टिक सिस्टम का फायदा मिल सके. ज्यादा स्टाफ की नियुक्ति से अस्पताल में सर्विसेज की क्वालिटी और उपलब्धता दोनों में सुधार होगा." हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की दिशा में नायब सैनी सरकार अग्रसर है.'

ये भी पढ़ें- जींद में सीएम नायब सिंह सैनी ने पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, 103 करोड़ 30 लाख रुपये है लागत

Last Updated : February 19, 2026 at 2:16 PM IST