ग्रेटर नोएडा में शराब पीने का विरोध करने पर रिकवरी एजेंट की पीट-पीटकर हत्या, एक ही हालत गंभीर
ग्रेटर नोएडा में खुले में शराब पीने का विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवकों को तबतक पीटा जब तक वह अधमरे नहीं हो गए.

Published : January 5, 2026 at 6:06 PM IST
नई दिल्ली/नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में दबंगों ने शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की. बदमाशों ने युवक को इतनी बुरी तरह से मारा की युवक की जान चली गई. मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे. तभी करीब एक दर्जन हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस खूनी संघर्ष में युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनीखेज फैल गई है. लोगों में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शराब पीने का विरोध करना पड़ा भारी
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हरकेश के रूप में हुई है और वह एक रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता था. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था. आरोप है कि रास्ते में कुछ युवक खुले में शराब पी रहे थे. जब हरकेश और उसके दोस्त मोहित ने इसका विरोध किया, तो शराब के नशे में धुत दबंग गुस्से में आ गए और देखते ही देखते करीब 12 लोगों ने लाठी-डंडों के साथ उन पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने दोनों को तब तक पीटा जब तक वे अधमरे नहीं हो गए और फिर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए.
इलाज के दौरान एक युवक की मौत
घटना के दौरान युवकों की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल अवस्था में दोनों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने हरकेश को मृत घोषित किया, जबकि मोहित का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा दो आरोपियों को हरिसात में लिया गया है. पुलिस ने हरकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
ये भी पढ़ें:

