भाजपा नेताओं से गदा लेते हुए बोले मंत्री गजेंद्र शेखावत, 'इसकी गहलोत राज में थी आवश्यकता'
शेखावत ने वसुंधरा राजे के बयान पर कहा कि उनके बयान का मतलब यह नहीं है कि अधिकारी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं कर रहे.

Published : January 4, 2026 at 8:15 PM IST
कोटा: कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट में भाग लेने के लिए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को कोटा पहुंचे. सर्किट हाउस में उनका भाजपा नेताओं, मंत्री और विधायकों ने स्वागत किया. स्वागत के दौरान शेखावत को एक गदा भेंट की गई. इस दौरान मंत्री शेखावत ने गदा लेते हुए कहा कि इसकी 5 साल पहले आवश्यकता थी जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें तंग कर रही थी.
वसुंधरा के बयान पर दी सफाई: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अधिकारियों के कार्यकर्ताओं की सुनवाई वाले बयान के सवाल पर शेखावत ने कहा कि उनके बयान का अभिप्राय यह कतई नहीं है कि अधिकारी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं कर रहे हैं. इसका मतलब है कि अगर नहीं सुनेंगे, तो एक्शन होगा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पूरे 5 साल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के ट्वीट से सामने था कि उनके शासन में कार्यकर्ताओं की पूछ नहीं थी. शेखावत के स्वागत के दौरान शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी व जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे.
झाबर सिंह खर्रा के बयान का किया बचाव: शेखावत ने राजस्थान के स्मारकों में एंट्री शुल्क बढ़ाने के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कोई प्रभाव पड़ता है. इसका कोई संदर्भ ध्यान में नहीं आता है. टूरिज्म के मॉन्यूमेंट्स में एंट्री फीस में बेहताशा वृद्धि भी नहीं हुई है. पूरी दुनिया में मॉन्यूमेंट टूरिज्म से एक्सपीरियंशल पर शिफ्ट हो रहा है. इसलिए मैं मानता हूं कि अगर इसमें कोई चिंता करने जरूरत है. यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के रिवरफ्रंट को सफेद हाथी बताने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि कोई भी इंफ्रास्ट्रक्चर बनने पर कोई घोटाला या गड़बड़झाला हुआ है, तो वह जांच का विषय है, लेकिन कोई भी एसेट जनता के लिए बनाई है और उसका उपयोग नहीं करें, तो यह ठीक नहीं है. इस मामले में झाबर सिंह खर्रा ने किसी आधार पर सही बयान ही दिया होगा. इस मामले में मैं जांच एजेंसी के साथ जुड़ा हुआ नहीं हूं, जांच भी नहीं कर रहा और ज्योतिष भी नहीं हूं. इसलिए नहीं बता सकता कि कब तक जांच पूरी होगी, लेकिन समय आने पर सख्त कार्रवाई होगी.

पढ़ें: अचानक तेजी से वायरल होने लगी जैसलमेर के गड़ीसर तालाब की तस्वीरें...जानिए वजह
पर्यटन की प्रचुर संभावनाओं के बाद भी हाड़ौती पिछड़ा: शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से भारत में जिस तरह से डॉमेस्टिक टूरिज्म बढ़ रहा है. हाड़ौती का क्षेत्र सभी अनुभव को रखता है, यहां पर्यटन हेरिटेज, रिवर फ्रंट, वन्य जीव संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य भी है. ऐसे में हाड़ौती अभी तक राजस्थान के टूरिज्म मैप में पोटेंशियल और क्षमता रखता है, जैसा मुकाम होना चाहिए, वैसा हासिल नहीं कर पाया है. हाड़ौती क्षेत्र में पर्यटन बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर पहली बार कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट किया है.

