IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद मिर्जापुर के लोगों का रिएक्शन, बोले- राजनीति में स्वागत है, जनता का भला हो जाएगा
दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं, अगर मिर्जापुर से चुनाव लड़ें तो जनता का भला हो जाएगा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 30, 2026 at 10:46 PM IST
|Updated : August 31, 2026 at 4:28 PM IST
मिर्जापुर : IAS दिव्या मित्तल ने राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक संदेश भी पोस्ट किया. IIT और IIM से पास होने के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी की थी फिर यूपीएससी की परीक्षा दी और आईएएस में उनका चयन 13 साल पहले हुआ था. IAS दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर, मिर्जापुर और देवरिया में जिलाधिकारी रह चुकी हैं.
डीएम रहते हुए दिव्या मित्तल का नेताओं से टकराव हमेशा से चर्चा में रहा है. मिर्जापुर में भी सांसद अनुप्रिया पटेल से टकराव के कारण ही उनका ट्रांसफर किया गया था. अपने काम के जरिए दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के लोगों के दिलों में जगह बना ली थी. दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से ट्रांसफर हुआ था, तब विदाई के दौरान लोगों ने उन्हे फूलों से ढक दिया था. विदाई के समय दिव्या मित्तल भी भावुक हो गई थीं.
लोग बोले- चुनाव लड़ें : अब उनके इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं, दिव्या मित्तल मिर्जापुर से चुनाव लड़ें तो जनता का भला हो जाएगा. उनके इस्तीफे के बाद मिर्जापुर के लोगों का रिएक्शन भी सामने आया है. वहीं सोशल मीडिया पर यूजर दिव्या मित्तल को मिर्जापुर में चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. कोई नगर विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कह रहा है, तो कोई लोकसभा चुनाव. लोगों का कहना है दिव्या मित्तल ने ईमानदारी से जिले में विकास काम कराया है. राजनीति में आती हैं तो उनका स्वागत है.

अनुभव है, अच्छा काम करेंगी : लल्लन प्रसाद यादव और इसी गांव की वृद्ध महिला ने बताया कि पानी को लेकर गांव में बहुत समस्या रहती थी. झरने से पानी लेने जाना पड़ता था. मैडम ने हमारे गांव में नल से जल पहुंचाया है. दिलीप गहरवार, आचार्य पंडित कुश कुमार दुबे और अभिषेक पांडेय ने बताया कि जिला अधिकारी के रूप में रहते हुए दिव्या मित्तल ने बहुत काम किया है. लहुरियादह गांव में पानी पहुंचाया है. मंझवा में सारनाथ मंदिर का काम कराया है. राजनीति में आती हैं तो स्वागत है. अनुभव के कारण अच्छा काम करेंगी.

मिर्जापुर में पानी लाने में योगदान: मिर्जापुर के पहाड़ों पर बसे गांव लहुरियादह में आजादी के 75 साल बाद जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी पहुंचाने का श्रेय दिव्या मित्तल को ही जाता है. उन्होंने बिना किसी जनप्रतिनिधि से उद्घाटन कराए पानी लोगों के घरों तक पहुंचाया था. साथ ही अन्य कामों को लेकर मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से अनबन की खबरें सामने आती रहीं.

डीएम रहते हुए नेताओं को दिया टेंशन : कहा जाता है केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के हस्तक्षेप के बाद ही दिव्या मित्तल का ट्रांसफर बस्ती हो गया. दिव्या मित्तल ने बस्ती में ज्वाइन नहीं किया. शासन ने 10 महीने बाद बिना कोई पद दिए वेटिंग में रखा. फिर देवरिया का जिलाधिकारी बनाया. देवरिया में मंत्री सूर्य प्रताप शाही और शलभ मणि त्रिपाठी से भी टकराव की खबरें चर्चा में बनी रहीं.
आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
यह भी पढ़ें : UP कैडर की सीनियर IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, मिर्जापुर में पानी लाने वाली अफसर ने क्यों छोड़ा पद? जानिए वजह

