ETV Bharat / state

होली पर लखनऊ से जगन्नाथपुरी तक पहुंचना होगा आसान, रेलवे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा

रेलवे ने होली के मौके पर एक माह तक जगन्नाथ पुरी के उपनगरीय स्टेशन तक साप्ताहिक ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है.

HOLI SPECIAL TRAIN
लखनऊ से ओडिशा के जगन्नाथपुरी तक के लिए ट्रेन के संचालन की घोषणा. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 10:21 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: पिछले काफी सालों से लखनऊ से ओडिशा के जगन्नाथपुरी तक के लिए ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद भी ट्रेन संचालित नहीं हो पाई थी, लेकिन अब रेलवे प्रशासन ने होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक माह तक जगन्नाथ पुरी के उपनगरीय स्टेशन तक साप्ताहिक ट्रेन के संचालन का फैसला ले लिया है. यानी एक माह तक लखनऊ से उड़ीसा के पूरी तक जाना यात्रियों के लिए आसान हो जाएगा.

05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन वाया गोरखपुर गोमतीनगर से 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को और मालतीपाटपुर से 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को पांच फेरों के लिए किया जाएगा.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 05064 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोमतीनगर से 18.55 बजे चलकर गोंडा से 20.55 बजे, बस्ती से 22.22 बजे रवाना होगी.

दूसरे दिन गोरखपुर से 00.15 बजे, देवरिया सदर से 01.20 बजे, मऊ से तीन बजे, औंड़िहार से 04.08 बजे, जौनपुर से 05.30 बजे, वाराणसी से 07.20 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 08.20 बजे, सासाराम से 09.26 बजे, डेहरी ऑनसोल से 09.42 बजे, गया से 11.00 बजे, कोडरमा से 12.16 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो से 13.30 बजे, भोजूडीह से 14.32 बजे, आद्रा जं. से 15.20 बजे, बांकुड़ा से 16.27 बजे चलेगी,

इसके आगे बिष्णुपुर से 17.02 बजे, मेदिनीपुरल से 18.20 बजे, हिजली से 19.10 बजे, बालेश्वर से 21.00 बजे, भद्रक से 23.35 बजे, जाजपुर केन्द्रुझर रोड से 00.07 बजे रवाना होगी. तीसरे दिन कटक से 01.02 बजे, भुवनेेश्वर से 01.45 बजे, खोरधा रोड से 02.05 बजे छूटकर मालतीपाटपुर 03.30 बजे पहुंचेगी.

उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा में 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को ओडिशा के मालतीपाटपुर से 11.15 बजे चलेगी. खोरधा रोड से 12.50 बजे, भुवनेेश्वर से 13.25 बजे, कटक से 14.10 बजे, जाजपुर केन्द्रुझर रोड से 14.52 बजे, भद्रक से 15.15 बजे, बालेश्वर से 16.15 बजे, हिजली से 18.15 बजे, मेदिनीपुर से 20.02 बजे, बिष्णुपुर से 21.30 बजे, बांकुड़ा से 22.00 बजे, आद्रा जं. से 23.20 बजे आगे के लिए रवाना होगी.

दूसरे दिन भोजूडीह से 00.27 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो से 01.25 बजे, कोडरमा से 02.20 बजे, गया से 04.00 बजे, डेहरी ऑन सोन से 05.00 बजे, सासाराम से 05.14 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. से 07.05 बजे, वाराणसी से 08.10 बजे, जौनपुर से 09.50 बजे, औंड़िहार से 10.58 बजे रवाना होगी. इसके बाद मऊ से 12.10 बजे, देवरिया सदर से 13.48 बजे, गोरखपुर से 15.00 बजे, बस्ती से 16.04 बजे और गोंडा से 17.35 बजे छूटकर रात 20.00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी.

इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेजयान का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के आठ, एलएसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जाएंगे.

कहां है मालतीपाटपुर स्टेशन

बता दें कि ओडिशा के पुरी जिले में स्थित मालतीपाटपुर एक स्थान है. ये जगन्नाथ पुरी के पास हरे कृष्णपुर क्षेत्र में स्थित है. यह जगन्नाथ पुरी शहर के निकट स्थित एक प्रमुख उपनगरीय रेलवे स्टेशन है. मुख्य रूप से ये अपने मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन के लिए जाना जाता है.

ये भी पढ़ें - पंजाब से बिहार तक बहार, होली पर अमृतसर से यूपी होते हुए कटिहार की ट्रेन यात्रा अब हुई आसान