ETV Bharat / state

RBSE : प्रायोगिक परीक्षा 1 जनवरी से होगी शुरू, नामांक ऑनलाइन जारी

आरबीएसई की परीक्षा प्रायोगिक परीक्षा 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी. प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जानें निर्देश...

Rajasthan Board of Secondary Education
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 31, 2025 at 10:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 के नामांक ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं. बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी. जबकि प्राइवेट विद्यार्थियों की 25 से 31 जनवरी तक होंगे.

बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सेकंडरी, सीनियर सेकंडरी, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 के नामांक ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं. विद्यालय अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से परीक्षार्थियों के नामांक, नाम, पिता का नाम एवं विषय आदि की जांच कर लें. यदि कोई संशोधन प्रस्तावित है तो जल्द ही बोर्ड की परीक्षा शाखा में सम्पर्क कर संशोधन कराएं, ताकि परीक्षार्थी सही विषय में परीक्षा दे सकें.

पढ़ें : आरबीएसई : 1 जनवरी से 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, जानिए गाइडलाइन

बोर्ड की ओर से उच्च माध्यमिक प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए परीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं. बता दें कि बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी. इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में 19 लाख 86 हजार 422 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

परीक्षक ऑनलाइन भरे अंक : उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा एक जनवरी से 20 जनवरी के मध्य में पूर्ण कर परीक्षक अंक ऑनलाइन अनिवार्य रूप से भरें. प्रायोगिक परीक्षा के सम्बन्ध नियुक्त परीक्षकों की सूचना विद्यालय के पोर्टल पर भी अपलोड कर दी गई है. विद्यालय परीक्षकों से सम्पर्क कर प्रयोगिक परीक्षा की तिथि तय कर ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकित करें.

प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड के यह है निर्देश :

  • प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित सामग्री मसलन ग्राफ पेपर, ड्रॉइंग शीट्स, उत्तर पुस्तिकाएं आदि बोर्ड की ओर से बनाए गए वितरण केंद्रों पर भेजी जाएगी. शाला प्रधान वितरण केंद्र से प्रैक्टिकल परीक्षा सामग्री ले सकते हैं.
  • विषय वार नियुक्त किए गए बाह्य परीक्षकों की सूची, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश और रोल नंबर आदि बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं, जहां शाला प्रधान अपनी आईडी पासवर्ड से निर्देशों का प्रिंटआउट ले सकते है.
  • प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आवश्यक सूचनाओं भी वेबसाइट पर अपलोड समय समय पर की जाएगी. लिहाजा शाला प्रधान परीक्षा अवधि के दौरान नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें.
  • बाह्य परीक्षकों को उनकी नियुक्ति की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस से दी जाएगी. उसके बाद परीक्षकों को लॉगिन करने पर उन्हें आवंटित विद्यालयों की सूची और नियुक्ति पत्र प्राप्त होंगे.