ETV Bharat / state

तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए टिकट की चिंता छोड़िए, बिहार से रेलवे की नई ट्रेन शुरू

बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई. दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी होते हुए दक्षिण भारत को सीधी कनेक्टिविटी मिली. पढ़ें-

Raxaul Tirupati Express
रक्सौल तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 2, 2026 at 12:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बेगूसराय:बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। पूर्व मध्य रेलवे ने रक्सौल और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है. ट्रेन संख्या 17434/17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 1 जून 2026 से नियमित रूप से चलाई जा रही है. इस नई सेवा से उत्तर बिहार और मिथिलांचल के हजारों यात्रियों को दक्षिण भारत पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

दरभंगा, समस्तीपुर और बरौनी को सीधा लाभ: इस ट्रेन का परिचालन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया और सिकंदराबाद होते हुए किया जाएगा. इससे मिथिलांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को तिरुपति समेत दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी. विशेष रूप से इन क्षेत्रों के लोगों को अब बदल-बदल कर ट्रेन पकड़ने की झंझट से मुक्ति मिलेगी.

तिरुपति से रक्सौल की समय-सारणी: गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन बुधवार को धनबाद 3:45 बजे, झाझा 8:00 बजे, किउल 8:51 बजे, बरौनी 10:40 बजे, समस्तीपुर 12:15 बजे, दरभंगा 1:28 बजे और सीतामढ़ी 2:55 बजे पहुंचते हुए शाम 5:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

रक्सौल से तिरुपति की यात्रा: गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 4 जून 2026 से प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से सुबह 3:15 बजे चलेगी. यह ट्रेन सीतामढ़ी 4:42 बजे, दरभंगा 7:00 बजे, समस्तीपुर 8:13 बजे, बरौनी 9:20 बजे, किउल 10:38 बजे, झाझा 12:20 बजे और धनबाद 4:15 बजे होते हुए शनिवार को सुबह 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी.

Raxaul Tirupati Express
बिहार से रेलवे की नई ट्रेन शुरू (ETV Bharat)

24 कोचों वाली लग्जरी ट्रेन: रेलवे ने इस नई एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए हैं. इनमें 2AC के 3 कोच, 3AC के 5 कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच, जनरल क्लास के 4 कोच और 2 SLR डी कोच शामिल हैं. आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाएगी.

श्रद्धालुओं, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को फायदा: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों को विशेष सुविधा मिलेगी. तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तों को अब सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो गई है, जिससे यात्रा का खर्चा और समय दोनों बचेंगे.

रेलवे की यात्री-केंद्रित पहल: यह नई ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे की यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा कहा गया है कि बिहार के दूरदराज के जिलों से जुड़ने वाली यह सेवा क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी. यात्री अब अधिक आराम और सुविधा के साथ दक्षिण भारत की यात्रा कर सकेंगे.

"ट्रेन संख्या 17434/17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस का परिचालन 1 जून 2026 से प्रारंभ किया गया है."-सरस्वती चन्द्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

ये भी पढ़ें-

तिरुपति : भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का एक दिन में 94 हजार से अधिक भक्तों ने किया दर्शन, नया रिकॉर्ड

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, गर्मियों में भीड़ को देखते हुए दर्शन के लिए वेटिंग टाइम में कटौती