ETV Bharat / state

रतलाम में यूको बैंक के ग्राहकों की FD से गायब हुए पैसे, आउटसोर्स कर्मचारी ने किया घोटाला

रतलाम में यूको बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी ने ग्राहकों को लगाया चूना, एक करोड़ रुपए की FD कर दी गायब.

RATLAM UCO BANK FD FRAUD
रतलाम में यूको बैंक के ग्राहकों की FD से गायब हुए पैसे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 1, 2026 at 8:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रतलाम: रतलाम के यूको बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी ने दर्जनों खाता धारकों के लाखों रुपए का चूना लगा दिया. शातिर कर्मचारियों ने ग्राहकों को बैंक बुलाकर और धोखे से एफडी तुड़वाकर दूसरे खातों में पैसा ट्रांसफर करवा दिया. कुछ महीने बाद जब ग्राहकों को धोखाधड़ी की जानकारी लगी तो ग्राहक बैंक पहुंचे. जहां उन्हें पता चला कि उनकी एफडी में एक भी रुपए नहीं है.

एक महीना बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं

यूको बैंक के एक दर्जन से अधिक ग्राहकों को आउटसोर्स कर्मचारी ने चूना लगा दिया उसके बाद भी बैंक द्वारा एक महीने से कोई कार्यवाही नहीं की गई. जिससे परेशान होकर में ग्राहकों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है.

यूको बैंक में आउटसोर्स कर्मचारी ने किया FD घोटाला (ETV Bharat)

मध्यवर्गीय और गरीब परिवार के लोगों को बनाया निशाना

बैंक के दर्जन से अधिक ग्राहकों के साथ एक करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यह मामला रतलाम के चांदनी चौक स्थित यूको बैंक शाखा का है. मध्यवर्गीय और गरीब परिवार के इन खाताधारकों ने अपनी मेहनत की कमाई जोड़कर बैंक में एफडी करवाई थी, लेकिन आरोप है कि बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौड़ ने उन्हें चूना लगा दिया. कुछ ग्राहकों को एफडी के नाम पर दूसरे व्यक्ति की एफडी सर्टिफिकेट थमा दिए. वहीं, कुछ ग्राहकों के मोबाइल में एफडी लॉक हो जाने का बहाना बनाकर मोबाइल बैंकिंग प्रयोग कर एफडी तोड़ दी और रुपए अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए.

पीड़ित खाताधारक पिंकी गिरी ने बताया कि उनके खाते से चार लाख और उनकी माता के खाते से 5 लाख रुपये की एफडी की राशि गायब हो गई. बैंक से जब स्टेटमेंट निकलवाया तब जाकर पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है.

Ratlam UCO Bank FD fraud
मध्यवर्गीय और गरीब परिवार के लोगों को बनाया निशाना (ETV Bharat)

वहीं, बीकानेर के खाताधारक उत्तम प्रजापति ने बताया कि उसने लोगों के घरों में काम कर बड़ी मुश्किल से घर के लिए 2 लाख रुपए जमा किए थे. लेकिन बैंक के राहुल राठौड़ नाम के आउटसोर्स कर्मचारी ने उसके खाते से मोबाइल बैंकिंग प्रयोग कर रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए." पीड़ित खाता धारकों ने बताया कि बैंक में इस मामले की शिकायत की थी लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी बैंक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई. शहर के माणकचौक थाने में भी इसकी शिकायत की थी लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:

पीड़ित खाताधारकों ने एसपी कार्यालय में एडिशनल एसपी विवेक कुमार से मिलकर अपनी समस्या बताई जिसके बाद एडिशनल एसपी ने सभी पीड़ितों के बयान दर्ज कर तत्काल कार्यवाही किए जाने के निर्देश थाना प्रभारी और साइबर टीम को दिए हैं. बहरहाल बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी धोखाधड़ी होने के बाद भी आखिर यूको बैंक के जिम्मेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज क्यों नहीं की और ग्राहकों की शिकायत पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया.

बाईट--01--पिंकी गिरी-- खाताधारक
बाईट--02-- उत्तम प्रजापत-- खाताधारक
बाईट--03-- विवेक कुमार --एडिशनल एसपी रतलाम