ETV Bharat / state

रतलाम के रोजगार मेले में पहुंचा कॉकरोच! मंत्रियों ने विदेशी ताकतों की साजिश बताया

रतलाम में आयोजित रोजगार मेले में मंत्रियों के सामने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े सवाल उठे तो बोले ये देश विरोधी साजिश.

Cockroach Controversy bjp
कॉकरोच जनता पार्टी से बीजेपी को कोई फर्क नहीं (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 23, 2026 at 7:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रतलाम : रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर व मध्य प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने कॉकरोच जनता पार्टी पर कड़ी टिप्पणी की. उनका कहना है कि ऐसे कॉककोच आते-जाते रहते हैं. इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता. भारत को नीचा दिखाने के लिए देश विरोधी ताकतें इस प्रकार के कृत्य करती हैं. लेकिन देश की जनता इन्हें जवाब देना जानती है.

कॉकरोच से बीजेपी को कोई फर्क नहीं

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा "हमारी सरकार विकास पर केंद्रित होकर कार्य कर रही है. कॉकरोच जनता पार्टी केवल सोशल मीडिया पर है. कहीं जमीन पर नहीं दिखती. विदेशी ताकतों की दम पर देश विरोधी लोगों द्वारा भारत को नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे बीजेपी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला."

एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा "ऐसे कॉकरोच आते और जाते रहते हैं. इनकी एक सीमा और उम्र होती है और वह अपने आप खत्म हो जाते हैं. इससे भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता."

कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले बीजेपी नेता (ETV BHARAT)

रोजगार मेले में 134 युवाओं को नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में 134 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया गया. केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए. रेलवे, डाक विभाग और बैंक में चयनित हुए युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित किया. केंद्र सरकार द्वारा आयोजित 19 वें रोजगार मेले में शासकीय नौकरियों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. 134 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं.

Cockroach Controversy bjp
रोजगार मेले में 134 युवाओं को नियुक्ति पत्र (ETV BHARAT)

युवाओं को किस-किस सेक्टर में मिली नौकरी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा "युवाओं के लिए सरकार लगातार रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है. केवल नौकरी ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनने के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिससे हमारे देश के युवा रोजगार हासिल कर रहे हैं. रोजगार मेले में रेलवे के 107, पोस्ट ऑफिस के 15, सेंट्रल बैंक के 7 और आईआईटी के 5 अभ्यर्थियों को शासकीय नौकरी हासिल हुई है."