ETV Bharat / state

रतलाम में फोरलेन हाईवे पर चिता जलाने की तैयारी, सजा दी लकड़िया, सामने आई बड़ी वजह

एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत के बाद 1 करोड़ मुआवजे की मांग, सड़क किनारे टेंट लगाकर बैठे ग्रामीण, सड़क पर अंतिम संस्कार करने पर अड़े.

RATLAM ACCIDENT FUNERAL ON ROAD
सड़क पर अंतिम संस्कार करने पर अड़े लोग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 2, 2026 at 11:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रतलाम: नामली कस्बे में 50 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल खड़ा हो गया है. ग्रामीण फोरलेन पर मृतक की चिता सजाने लगे और टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए. फोरलेन पर हंगामे और जाम की सूचना पर बड़ी संख्या में जिले का पुलिस बल फोरलेन पर तैनात किया गया है और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी जा रही है. नामली के ग्रामीण 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग और फोरलेन पर ही मृतक के अंतिम संस्कार के लिए अड़े हुए हैं. शुक्रवार देर रात तक धरने के बाद शनिवार को नामली बंद का आह्वान किया गया है.

हादसे में 3 घायल, इलाज के दौरान 1 की मौत

नामली फोरलेन पर 2 दिन पूर्व यह हादसा हुआ था, जहां स्थानीय ग्रामीण मुकेश कुमावत अपने साथियों के साथ फोरलेन के पास खड़े थे. इसी दौरान एक बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. कार पर पुलिस लिखा हुआ था, जो किसी एएसआई की बताई जा रही है. इस हादसे में 3 लोग घायल हुए थे, जिसमें 50 वर्षीय मुकेश की शुक्रवार शाम ईलाज के दौरान इंदौर में मृत्यु हो गई.

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क किनारे टेंट लगाकर बैठे ग्रामीण (ETV Bharat)

सड़क किनारे टेंट लगाकर प्रदर्शन पर बैठे ग्रामीण

नामली में जैसे ही घटना की सूचना मिली ग्रामीण भड़क गए और लोग फोरलेन के किनारे पर टेंट लगाकर बैठ गए. प्रदर्शनकारी, मृतक के परिजन को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग पर अड़े है. वहीं, फोरलेन पर हादसों को दावत दे रहे ब्लैक स्पॉट को तत्काल ठीक किए जाने की मांग भी ग्रामीणों ने की है. परिजनों ने इंदौर में पीएम करवा कर शव को रतलाम के लिए रवाना किया है. वहीं, नामली में शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Ratlam accident funeral on road
1 करोड़ मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन (ETV Bharat)

सड़क पर अंतिम संस्कार करने पर अड़े लोग

वहीं, मांगे नहीं पूरी होने पर पर प्रदर्शनकारी सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने पर अड़े हैं. प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर चिता की लकड़ी तक साज दी, जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है. इस पर नामली थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया, "ग्रामीणों को फोरलेन पर जाम नहीं करने और सड़क पर अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की समझाइश अधिकारियों द्वारा दी जा रही है. टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर वाहन चालक पर प्रकरण दर्ज किया गया है."