ETV Bharat / state

रतलाम-झाबुआ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टाइल्स से भरा ट्रक पिकअप वाहन पर पलटा, 3 की मौत

ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह कुचला पिकअप वाहन, अंदर बैठे तीन लोगों की भयानक मौत

Ratlam Jhabua Highway Accident
टाइल्स से भरा ट्रक पिकअप वाहन पर पलटा, 3 की मौत (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 13, 2026 at 9:10 AM IST

|

Updated : January 13, 2026 at 9:34 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ हाईवे पर और एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. सोमवार देर रात उन्डवा गांव के पास एक ओवरलोडेड ट्रक घाट चढ़ते समय अचानक से रिवर्स आकर पीछे से आ रहे पिकअप वाहन पर पलट गया. जिसमें पिकअप वाहन बुरी तरह से कुचल गया और उसमें दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में झाबुआ के वाहन चालक और रतलाम के दो लोगों की मौत हुई है.

3 Died in Ratlam jhabua accident
ट्रक पलटने से बुरी तरह कुचला पिकअप वाह (Etv Bharat)

आसपास के ग्रामीण और बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाना पड़ा. भारी मशक्कत के बाद शवों को पिकअप वाहन से बाहर निकाला जा सका, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है

झाबुआ से लौट रहे थे घर, रास्ते में आ गई मौत (Etv Bharat)

झाबुआ से लौट रहे थे घर, रास्ते में आ गई मौत

बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया, '' रतलाम से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम उंडवा के समीप यह हादसा हुआ है. वहां स्थित कोयला घाट पर चढ़ते समय ट्रक अचानक रिवर्स आ गया और पीछे आ रहे लोडिंग पिकअप वाहन को चपेट में ले लिया. कुछ दूरी तक पिकअप वाहन को घसीटते हुए ट्रक उसी पर पलट गया जिसमें पिकअप वाहन का केबिन ट्रक के नीचे ही दब गया. ट्रक में टाइल्स भरी हुई थी, जिससे पिकअप वाहन कुचल गया और उसमें सवार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Ratlam Jhabua Highway Accident
जेसीबी से निकालने पड़े शव (Etv Bharat)

मौके पर पहुंचे इमरान खोखर ने बताया, '' रतलाम निवासी रियाज मंसूरी और जफर मंसूरी किसी काम से झाबुआ गए थे. सोमवार रात झाबुआ से अब्दुल हमीद मंसूरी निवासी झाबुआ के साथ वह पिकअप वाहन में बैठ कर घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया.''

यह भी पढ़ें- महू में घाट पर भिड़े 6 वाहन, कार पर चढ़ी पिकअप, मुंबई-आगरा हाईवे 2 घंटे बाधित

ओवरलोडिंग की वजह से घाट पर नहीं चढ़ सका ट्रक

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों के अनुसार ट्रक ओवरलोडेड था इसी वजह से वह घाट पर चढ़ नहीं सका और पीछे की तरफ आ गया जिससे यह हादसा हुआ है. गौरतलब है कि ओवरलोडेड वाहनों की चेकिंग नहीं होने से बड़ी संख्या में ओवरलोडेड ट्रक हाईवे पर फर्राटा भरते हैं और इस तरह के हाथ से सामने आते हैं. बिलपांक थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. देर रात वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात भी शुरू करवाया गया है.

Last Updated : January 13, 2026 at 9:34 AM IST