ETV Bharat / state

पानी की टंकी पर लिखी प्रताड़ना की कहानी, युवक की मौत से भड़के आदिवासी संगठन

रतलाम के जावरा में मजदूर ने पानी की टंकी पर मौत को लगाया गले. सरपंच व दो लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप.

Jaora Angry peoples block road
प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 1:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रतलाम: जावरा में एक आदिवासी मजदूर ने जान दे दी. इससे पहले मजदूर ने अपनी व्यथा पानी की टंकी पर लिखी. उसने टंकी पर बड़े-बड़े अक्षरों में आपबीती लिखी. उसने हरियाखेड़ी सरपंच और गांव के दो अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. टंकी पर प्रताड़ित करने वालों का नाम भी लिखा है. मरने से पहले उसने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया था.

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार भी पहुंचे

जैसे इसकी जानकारी परिजनों और आदिवासी संगठनों को लगी तो गुस्सा फैल गया. गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार प्रदर्शन में शामिल हुए और आदिवासी मजदूर की मौत के मामले में दोषियों पर कार्रवाई और सुनवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की. मामला जावरा जनपद के हरियाखेड़ी गांव का है. जान देने वाले लक्ष्मीचंद ने पानी की टंकी पर प्रताड़ित करने वाले गांव के सरपंच सहित दो लोगों के नाम भी लिखे हैं.

युवक की मौत से भड़के आदिवासी संगठन (ETV BHARAT)

आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

लक्ष्मीचंद ने टंकी पर यह भी लिखा कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है. सूचना मिलने के बाद जावरा थाना पुलिस मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल लेकर पहुंची. शव के पीएम के बाद हंगामा हंगामा खड़ा हो गया. आक्रोशित परिजनों ने रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया है. डोडियार ने कहा "आदिवासी लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है और उनकी सुनवाई भी पुलिस नहीं कर रही है."

Jaora Angry peoples block road
आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम (ETV BHARAT)

पुलिस ने दिए जांच के निर्देश

Jaora Angry peoples block road
पानी की टंकी पर लिखी प्रताड़ना की कहानी (ETV BHARAT)

मृतक लक्ष्मीचंद के भाई राकेश ने बताया "उसके भाई को गांव का सरपंच और दो अन्य लोग बेवजह परेशान कर रहे थे. कुछ दिन पहले ही उसके साथ मारपीट भी की थी. इसकी शिकायत लक्ष्मी चंद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर की थी. जावरा थाने पर भी पुलिसकर्मियों ने शिकायत नहीं सुनी." एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने बताया "घटना की जांच के निर्देश दिए हैं. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी."