ETV Bharat / state

महज ₹300 किलो देसी गाय का शुद्ध घी, मुजफ्फरनगर से रतलाम में सप्लाई, पूरी खेप जब्त

रतलाम में मिलावट की आशंका में 1600 लीटर देशी शुद्ध घी जब्त. जांच के लिए भेजा. ब्रांडेड कंपनी के डिब्बों में पैक था.

Ratlam nakli ghee khep seized
रतलाम में मिलावट की आशंका में 1600 लीटर देशी शुद्ध घी जब्त (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 6:09 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट : दिव्यराज सिंह

रतलाम : यदि आप बाजार से लाया हुआ देसी घी उपयोग करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए. हो सकता है अच्छी पैकेजिंग और आकर्षक डिस्काउंट के नाम पर आपको मिलावटी घी बेचा जा रहा हो. रतलाम के नयागांव क्षेत्र में शुक्रवार को को 16 सौ लीटर से ज्यादा शुद्ध घी जब्त किया गया. आशंका है कि ये शुद्ध घी मिलावटी है. घी की यह खेप उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रतलाम सप्लाई हो रही थी. इसे 300 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा था.

शुद्ध घी की बड़ी खेप जब्त, सैंपल जांच को भेजे

छोटे-मोटे किराना स्टोर पर इस घी के ब्रांड की सप्लाई की जाती थी. एक ग्राहक की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने ग्लोबस कॉलोनी स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर यह कार्रवाई की. खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने यहां से घी के नमूने लेकर भोपाल स्थित लैब भेजा है. मिलावट की आशंका में 1600 लीटर घी को जब्त कर मौके पर ही सील किया गया.

खाद्य एवं औषधि जिला अधिकारी शैलेश गुप्ता (ETV BHARAT)

यूपी की दो कंपनियां कर रही थीं घी की सप्लाई

खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम जब ग्लोबस कॉलोनी स्थित गोदाम पर पहुंची तो दंग रह गई, क्योंकि नामी दुग्ध उत्पादन एवं घी की कंपनियों से मिलते-जुलते नाम वाली आकर्षक पैकेजिंग में यह घी बेचा जा रहा था. खाद्य एवं औषधि जिला अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया "रतलाम के स्टॉकिस्ट ने यूपी की दो कंपनियां मां वैष्णो देवी ट्रेडिंग और सिद्धि ट्रेडर्स से सस्ती दरों पर यह घी मंगवाया था और इसे रिटेल में बेचा जा रहा था. यूपी फ्रेश और प्रीमियम मदर बेस्ट के नाम से यह घी रतलाम में बेचा जा रहा था. गोदाम मालिक से खाद्य एवं औषधि विभाग विभाग की टीम पूछताछ कर रही है."

Ratlam nakli ghee khep seized
घी की बड़ी खेप जब्त, सैंपल जांच को भेजे (ETV BHARAT)

घी के डिब्बों पर आईएसओ टैग

Ratlam nakli ghee khep seized
यूपी की दो कंपनियां की घी की सप्लाई (ETV BHARAT)

टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 3 से 4 महीने से मिलावटी घी का यह कारोबार नयागांव क्षेत्र में फलफूल रहा था. दाम बेहद कम होने पर ग्राहक को जब घी के मिलावटी होने की शंका हुई तो उसने खाद्य एवं औषधि विभाग को सूचना दी. घी मैन्युफैक्चरर करने वाली कंपनी ने पैकेजिंग बेहद आकर्षक बनाई थी ताकि किसी को इसकी गुणवत्ता पर शक ना हो. यही नहीं ग्राहकों को मिलावटी घी बेचने के लिए डिब्बो पर आईएसओ सर्टिफाइड कंपनी होने का टैग भी लगाया गया था. भोपाल स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.