ETV Bharat / state

रतलाम में थाने में लटका मिला दुष्कर्म का आरोपी, 16 साल की बेटी ने ही लगाए थे हैवानियत के आरोप

नामली थाने में आरोपी की संदिग्ध मौत का मामला, पुलिस कस्टडी में आत्महत्या या कुछ और? जांच जारी

Ratlam namli thana pocso case  death
फॉरेंसिक जांच से होगा मौत का खुलासा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : April 16, 2026 at 12:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दुष्कर्म के आरोपी का शव थाने में लटका मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नामली थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ये घटना घटी है. आरोपी पर उसी की 16 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, गुरुवार सुबह थाने के स्टाफ ने संदिग्ध परिस्थितियों में हवालात में उसे मृत पाया.

16 साल की बेटी ने लगाए थे दुष्कर्म के आरोपी, हवालात में मौत

गुरुवार सुबह नामली थाने के स्टाफ ने 38 वर्षीय आरोपी को हवालात में लटका पाया. घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी, एसडीओपी और एफएसएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का लग रहा है. मृतक के विरुद्ध उसी की 16 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी. वहीं, इस मामले में ग्रामीणों ने मृतक की बेटी, पत्नी और साले पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप लगाए हैं. कहा जा रहा है कि इसी से प्रताड़ित होकर उसने जान दे दी.

मामले की जानकारी देते एडिशनल एसपी (Etv Bharat)

तड़के 4 बजे पुलिसकर्मी ने मृत हालत में देखा

एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने कहा, '' यह घटना सुबह करीब 4:00 बजे की है. रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने मृतक को हवालात में लटका देखा. इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस के सभी अधिकारी और एफएसएल के अधिकारी नामली पुलिस थाने पहुंचे हैं. थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग ने नामली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पिता ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है. इसके बाद आरोपी पिता को बुधवार शाम हिरासत में लिया गया था.''

Accused found dead in namli thana ratlam mp
ग्रामीणों ने की आरोपी की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग (Etv Bharat)

फॉरेंसिक जांच से होगा मौत का खुलासा

एडिशनल एसपी ने आगे कहा, '' आज सुबह हवालात में आरोपी मृत अवस्था में पाया गया है. मामले की जांच एफएसएल और वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि मृतक द्वारा आत्महत्या की गई है.''

Ratlam police custody death
आरोपी की मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन व ग्रामीण (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मृतक सीधा-साधा किसान था और उस पर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग भी की है.

पुलिस कस्टडी में मौत पर भी उठ रहे सवाल

पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के बाद नामली थाना और पुलिस महकमे को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी वरिष्ठ अधिकारी सख्ती से पूछताछ कर रहे हैं.